बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आने अपकमिंग फिल्म जीरो जिसमे वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा के किरदार ने पहले ही लोगों की प्रत्याशा को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।
बता दें कि अनुष्का शर्मा जहां अपनी अगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं वहीं वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा का विषय बनी रहती है। पिछले कुछ दिनों से अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरें खूब जोरो पर थी जिसमें कहा जा रहा था कि अनुष्का और उनके पति विराट बहुत जल्द ही फैमिली प्लानिंग की सोच रहे हैं।
अनुष्का शर्मा ने इन खबरों को महज अफ़वाह बताया…
फिल्म जीरो के प्रमोशन के दौरान आखिरकार अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर अब चुप्पी तोड़ी दी है। अनुष्का ने कहा मुझे नहीं पता ऐसी खबरें कहां से आती हैं। यह पूरी तरह से बेकार की बातें हैं।
आप शादी छिपा सकते हैं लेकिन यह फैक्ट है कि आप प्रेगनेंसी नहीं छिपा सकते हैं। जब खबरें आने लगती हैं तो 4 महीने में उसका सच भी बाहर आ जाता है। क्योंकि इससे ज्यादा वक्त तक कोई प्रेगनेंसी नहीं छिपा सकता है।
अनुष्का ने आगे कहा- ”एक्ट्रेसेस को ऐसी खबरों का सामना कई बार करना पड़ता है, लेकिन यह अफवाहें मायने नहीं रखती हैं। फिलहाल मैं काम कर रही हैं और बेबी प्लानिंग के बारे में अभी नहीं सोच रही हूं।” अनुष्का ने कहा कि वह शादी के बाद से ही लगातार काम कर रही हैं। इसलिए वह और किसी काम पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं। उन्होंने कहा कि जीरो के बाद वह एक आवश्यक ब्रेक पर जाएंगी ।
अनुष्का जल्द ही अपने पति विराट कोहली के साथ अपनी पहली मैरिज एनीवर्सरी, जो कि 11, दिसंबर को है को सेलिब्रेट करेंगी ।
https://www.instagram.com/p/Bqg4S4fnymK/?utm_source=ig_embed
बता दें अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज होनी है। इस फिल्म में अनुष्का व्हीलचेयर पर बैठी नजर आ रही हैं वो सेरेब्रल पाल्सी नाम की बीमारी की मरीज बनी हुई हैं। लेकिन साथ ही वो साइंटिस्ट भी हैं। शाहरुख पहली बार इस फिल्म में बौने का किरदार निभा रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी भी हमें देखने को मिलेगी।
https://www.instagram.com/p/Bq9PvfjnbHb/?utm_source=ig_embed


Download Android App
Download iOS App








