महेश भट्ट के बेटे और आलिया के इस भाई के बारे में नहीं जानते फैंस, परिवार से है रिश्ते खराब

Summary :

राहुल भट्ट महेश भट्ट परिवार से अलग रहते है और पेशे से फिटनेस ट्रेनर है। राहुल भट्ट ने हमेशा से आलिया और शाहीन से दूरी रखी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की लोकप्रिता का ग्राफ उनके करियर की शुरुआत से लगातार बढ़ता ही आया है। फैंस उनके करियर से जुडी हुई बातें जानने के लिए जितना बेसब्र रहते है उतना ही उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी जानने की कोशिश करते है। बहुत से फैंस को लगता है कि आलिया भट्ट का पूरा परिवार फिल्म जगत से जुड़ा है पर ऐसा नहीं है।

महेश भट्ट

आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट एक दिग्गज डायरेक्टर है और बॉलीवुड में उनका लम्बा करियर रहा है। महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट और आलिया भट्ट को तो सभी जानते है पर बहुत से लोग ये नहीं जानते की महेश भट्ट के चार बच्चे है।

mahesh bhat family

पूजा और आलिया के आलावा महेश भट्ट की एक और बेटी शाहीन और एक बेटा राहुल भट्ट भी है। शाहीन भट्ट को भी कई बार तस्वीरें में परिवार के साथ देखा गया है पर राहुल भट्ट को परिवार के साथ स्पॉट नहीं किया गया।

mahesh bhat family

आपको बता दें महेश भट्ट ने दो शादियां की है और सोनी राजदान से शादी से पहले महेश भट्ट ने लॉरेन ब्राइट से शादी की थी जिन्होंने शादी के बात अपना नाम बदल कर किरण भट्ट रख लिया था। महेश भट्ट की पहली शादी से दो बच्चे है पूजा भट्ट और राहुल भट्ट।

rahul bhatt

राहुल भट्ट महेश भट्ट परिवार से अलग रहते है और पेशे से फिटनेस ट्रेनर है। पूजा भट्ट भले ही आलिया और शाहीन के साथ काफी घुल मिल कर रहती है पर राहुल भट्ट ने हमेशा से आलिया और शाहीन से दूरी रखी है। राहुल भट्ट की पास्ट लाइफ काफी विवादों से भरी रही है।

alia bhatt

अमेरिकी आतंकवादी डेविड हेडली के साथ अपने कथित संबंधों के कारण साल 2002 में उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी और उसके बाद पूजा भट्ट के साथी रणवीर शौरी से मारपीट करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

mahesh bhat family

अपने परिवार के साथ भी राहुल भट्ट के रिश्ते खास बेहतर नहीं रहे और पिता महेश भट्ट के बारे में उन्होंने कई बार बयान दिया की उनके पिता ने उन्हें कभी एक बेटे का प्यार नहीं दिया और इस वजह से वो भी उनपर ध्यान नहीं देते।

फिल्म ‘Avengers Endgame का पहला रिव्यु हुआ जारी,एनालिस्ट के साथ-साथ स्टार्स को भी लुभाई

Desk Team