टीवी जगत के मशहूर कपल जय
भानुशाली और माही विज को हाल ही में उनके कूक ने जान से मारने की धमकी दी थी। इस
पूरे घटना को अभिनेत्री माही विज ने सोशल मीडिया पर साझा किया था जिसके बाद पुलिस
ने कुक को गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन बेल मिलने की वजह से कुक को रिहा करना
पड़ा। हालांकि एक बार फिर पुलिस ने कुक को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरी घटना :-
टीवी के जानें माने अनिनेता
जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज को उनके कुक ने जान से मारने की धमकी दी थी। दरअसल कपल ने कुछ ही दिन पहले इस कुक को काम पर रखा था। कुक काम शुरु करने के साथ
ही घर में चोरी भी करने लगा था लेकिन जय घर नहीं थे जिस वजह से माही ने इसकी
शिकायत नहीं की।

जिसपर दोनों की बहस हो गई और कुक ने जय और उनकी बेटी तारा को ‘खंजर’ से मारने की धमकी दी। इस
पूरे घटना को माही विज ने ट्वीट करते हुए बताया कि कुक ने सैलरी को मुद्दा बनाते
हुए पूरे परिवार को गालियां और जान से मारने की धमकी भी दी. हालांकि अब ये पोस्ट
डिलीट हो चुका है।

एक इंटरव्यू में माही विज
ने बताया कि उन्हें बेटी तारा को लेकर डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद
या जय को लेकर टेंशन नहीं है, वो अपनी बेटी को लेकर डरी हुई और परेशान हैं।
आपको बता दें कि पुलिस ने कुक
को IPC की धारा 509, (महिलाओं के खिलाफ हिंसा), धारा 504, (अशांति फैलाने की
कोशिश) और 506 (आपराधिक गतिविधी के लिए दंड) के तहत गिरफ्तार किया गया है। 30 जून को आरोपी को अंधेरी मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में पेश भी किया गया।


Download Android App
Download iOS App





