पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए इमोशनल हुई Malaika Arora , कहा- ‘मैंने जो भी फैसले लिए, वो सब…’

Summary :

मलाइका अरोड़ा का हर एक अंदाज वैसे भी लोगों को भी पसंद आता है। ऐसे में उनके इस शो को देखने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है। हमेशा अपने स्टाइल से लोगों को इंप्रेस करने वाली मलाइका इस बार शो में फराह खान के सामने थोड़ा इमोश्नल होती हुई भी नजर आई।

बी टाउन की फैशन आइकन मलाइका अरोड़ा अपनी हर एक अदाओं और
स्टाइल से लोगों के दिलों पर कहर ढाती है। इन दिनों अपने मलाइका अपने अपकमिंग शो
‘मूविंग इन विद मलाइका’  को लेकर काफी
सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस शो की
जानकारी लोगों के साथ शेयर की थी। हाल ही में शो का एक प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें
मलाइका इमोश्नल होती नजर आई।

मलाइका अरोड़ा का
हर एक अंदाज वैसे भी लोगों को भी पसंद आता है। ऐसे में उनके इस शो को देखने के लिए
उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है। इस शो में तमाम मेहमानों की मौजूदगी में
मलाइका सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात करती
नजर आएंगी। हमेशा अपने स्टाइल से लोगों को इंप्रेस करने वाली मलाइका इस बार शो में
फराह खान के सामने थोड़ा इमोश्नल होती हुई भी नजर आई।

हाल ही में शो का
प्रोमो सामने आ गया है जिसमें मलाइका फराह खान और करीना कपूर खान के साथ नजर आ रही
है। मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए रोते हुए फराह खान से कहती है
‘मैंने अपनी लाइफ में जो भी फैसले लिए, सब सही थे’ । इसके जवाब में फराह कहती हैं, ‘तुम रोते हुए भी बेहद
खूबसूरत लगती हो
’। इस वीडियो शेयर करते हुए मलाइका कैप्शन में लिखती
है,
‘अब समय आ गया है कि मैं आप सबको स्पेस दूं और अपनी केयर कम
कर दूं
’।

Malaika Arora savours a cheat meal thanks to Farah Khan | Filmfare.com

इसके साथ ही
मलाइका फराह से कहती हैं,
‘दुनिया बकवास बातें करना जानती है। मैंने मूव
ऑन कर लिया
, मेरे एक्स ने मूव ऑन कर लिया। आप सब कब मूव ऑन
करेंगे
’। ये बातें करते करते मलाइका थोड़ा इमोश्नल भी हो गई थी।
जाहिर सी बात है कि अरबाज खान से तलाक और एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करने की वजह से
उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारी बातें सुननी पड़ी है।

Moving In With Malaika': Malaika Arora to make digital debut with Disney+  Hotstar show - The Hindu

बता दें कि मलाइका का शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’  ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर
स्ट्रीम होगा
, जिसका प्रोमो जारी कर दिया गया है। उनके इस टॉक
शो में मलाइका के ग्लैमरस अंदाज को एक बार फिर से देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार
कर रहे है।

Desk Team