पिता के निधन के बाद Malaika Arora ने शेयर किया पहला पोस्ट, लिखी ये बात

Summary :

Malaika Arora पर दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है. पिता के निधन के बाद से पूरी अरोड़ा फैमिली परेशान चल रही है. पिता के अनिल मेहता के निधन के बाद से Malaika Arora ने सोशल मीडिया पर चुप्पी साधी हुई थी. वो सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर नहीं कर रही थीं. इस दुख से बाहर आने में Malaika Arora समय ले रही हैं. नए महीने के साथ उन्होंने नई उम्मीद जगाई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पिता के निधन के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है. मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है. उनका जन्मदिन अक्टूबर…

Malaika Arora पर दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है. पिता के निधन के बाद से पूरी अरोड़ा फैमिली परेशान चल रही है. पिता के अनिल मेहता के निधन के बाद से Malaika Arora ने सोशल मीडिया पर चुप्पी साधी हुई थी. वो सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर नहीं कर रही थीं. इस दुख से बाहर आने में Malaika Arora समय ले रही हैं. नए महीने के साथ उन्होंने नई उम्मीद जगाई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पिता के निधन के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है. मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है. उनका जन्मदिन अक्टूबर में आता है और उनकी राशि स्कॉरपियो है. मलाइका उम्मीद कर रही हैं कि उनका ये महीना अच्छा जाए.

  • Malaika Arora पर दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है. पिता के निधन के बाद से पूरी अरोड़ा फैमिली परेशान चल रही है
  • मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया

मलाइका ने लिखी ये बात

मलाइका ने स्कॉरपियो पेज का एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें लिखा है- अक्टूबर आपके लिए अच्छा रहेगा, वृश्चिक. ये मैसेज उनके मुश्किल दिनों के बीच एक आशा की किरण की तरह है.

दोस्तों ने दिया साथ

मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा का इस मुश्किल घड़ी में दोस्तों ने बहुत साथ दिया है. उनकी बेस्टफ्रेंड करीना कपूर और करिश्मा उनके साथ इस मुश्किल समय में खड़ी रहीं. दोनों आए दिन अरोड़ा फैमिली से मिलने के लिए उनके घर जाती रहती हैं. जिससे उनको अच्छा लगे और अपने दुख से बाहर आ सके.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

अर्जुन कपूर भी रहे साथ

मलाइका अरोड़ा के साथ इस समय में अर्जुन कपूर उन्हें संभालते हुए नजर आए. रिपोर्ट्स की माने तो ये कपल अलग हो चुका है. फिर भी पिता के निधन के बाद वो मलाइका को संभालते नजर आ रहे हैं. अंतिम संस्कार से लेकर प्रेयरमीट तक हर जगह वो मलाइका के साथ खड़े रहे.

बता दें मलाइका के पिता ने बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. उस समय मलाइका मुंबई में मौजूद नहीं थीं. जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला था तो वो पुणे से उसी टाइम मुंबई के लिए रवाना हो गई थीं.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।