मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया नया फिटनेस वीडियो, फैंस नहीं हटा पा रहे है नजर

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक फिटनेस फ्रिक के तौर पर जानी जाती है और सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस वीडियोस को लेकर काफी पॉपुलर है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक फिटनेस फ्रिक के तौर पर जानी जाती है और सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस वीडियोस को लेकर काफी पॉपुलर है। इनके वीडियोस इंटरनेट पर खूब वायरल भी होते है। हाल ही में मलाइका ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। 
मलाइका अपनी फिटनेस को कभी इग्नोर नहीं करती और जब वो घर से बाहर वेकेशन आदि पर भी होती है तो वर्कआउट करना नहीं भूलती। जिम में वर्कआउट के साथ मलाइका योगा की भी अच्छी जानकार है। 
मलाइका अरोड़ा 44 की उम्र पार कर चुकीं है पर आज भी अपने लुक्स और फिटनेस से यंग बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती है। उनके फिगर की तारीफ सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी करते है। इस फिटनेस को बरकरार रखने के लिए  मलाइका रोजाना कई घंटे जिम में बिताती है। 
हाल ही में मलाइका ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमे मलाइका एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रही है। जिम ऑउटफिट में मलाइका पाइप स्टैंड पर वर्कआउट करती दिख रही है। 
इस वीडियो को अब 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लगातार इसपर व्यूज बढ़ रहे है। फैंस मलाइका के इस वीडियो पर कमैंट्स में तारीफें कर रहे है और उनसे फिटनेस टिप्स भी मांग रहे है। 

 अगर मलाइका की पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी मलाइका काफी चर्चा में है। आधिकारिक रूप से दोनों ने इस रिश्ते के बारे में कुछ नहीं बोलै है पर सोशल मीडिया अपर दोनों अपने प्यार को कबूल चुके है। 

Ujjwal Jain