Malavika Mohnan React On Vijay Trisha Question: एक्ट्रेस मालविका मोहनन हाल ही में चेन्नई में हुए एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान थलापति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर पूछे गए सवालों पर नाराज हो गईं। बाद में उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट करके ये साफ किया कि कुछ सवाल सिर्फ कॉन्ट्रोवर्सी फैलाने के लिए पूछे गए थे।
मालविका ने X पर लिखा, ‘मैं कल एक इवेंट में गई थी। वहां मौजूद तमिलनाडु मीडिया और सभी पत्रकारों के लिए मेरे मन में पूरा सम्मान है, लेकिन कुछ लोगों ने बार-बार ऐसे सवाल पूछे, जो बिल्कुल जरूरी नहीं थे और सिर्फ सनसनी फैलाने वाले थे।’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘थलापति विजय को मैं पिछले सात सालों से जानती हूं। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं और उन्हें अपना दोस्त मानकर खुद को खुशकिस्मत समझती हूं। उनका सफर सच में बेहद शानदार रहा है। मैं चाहूंगी कि आगे से मीडिया बातचीत के दौरान सभी लोग सम्मान और समझदारी बनाए रखें, ताकि किसी को असहज महसूस न हो। धन्यवाद।’ आपको बता दें कि मालविका मोहनन ने ‘मास्टर’, ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ और ‘थंगालान’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
Vijay And Trisha Dating: तृषा और विजय की डेटिंग चर्चाओं पर सवाल

ऐसे में एक ईवेंट के दौरान पत्रकारों ने मालविका से पूछा कि तृषा अक्सर विजय के साथ नजर आती हैं, क्या उन्हें भी उनके साथ यात्रा करने का कोई तरीका पता है? इस सवाल पर मालविका नाराज हो गईं और कहा, “आप मुझसे कैसे-कैसे सवाल पूछ रहे हैं।” गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से तृषा और विजय को एक साथ लिंक किया जा रहा है, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।
Trisha Krishnan With Thalapathy Vijay: तृषा का विजय के साथ इन्टरेक्शन

शुक्रवार को तृषा ने अपनी नई फिल्म ‘करुप्पु’ की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया था। इस दौरान डायरेक्टर आरजे बालाजी और एक्टर कार्थी भी वहां मौजूद थे। थिएटर से बाहर निकलते समय तृषा ने फैंस को हाथ हिलाकर ग्रीट भी किया। ‘करुप्पु’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे में सीएम विजय ने फिल्म के लिए सुबह 9 बजे के स्पेशल मॉर्निंग शो को लेकर परमिशन भी दी थी, जिसपर राज्य में पिछले 3 सालों से बैन था। आपको बता दें कि 10 मई को तृषा ने विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा लिया था और उनके परिवार से उन्होंने मुलाकात भी की थी।
Malavika Mohnan React On Vijay Trisha Question: विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप

तृषा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी 2015 में वरुण मनियन से सगाई हुई थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। वहीं, विजय ने 1999 में संगीता सोरनालिंगम से शादी की थी, उनके दो बच्चे हैं जेसन संजय और दिव्या साशा। हालांकि विजय और संगीता के तलाक का मामला अदालत में चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता ने तलाक याचिका में विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है, हालांकि उस याचिका में किसी का नाम नहीं लिया गया है कि किसके साथ विजय का अफेयर है?


Download Android App
Download iOS App




