Dhurandhar 2 Copyright Case: जब से फैंस को यह पता चला है कि ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) ओटीटी पर आने जा रही है, तब से फैंस की एक्साइटमेंट का लेवल दोगुना हो गया हैं। हर कोई पलकें बिछाए इस फिल्म के जियो हॉटस्टार ( Jio Hotstar) पर के आने का इंतजार कर रहा है।
Dhurandhar 2 News: इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है फिल्म

धुरंधर 2, 15 मई को मिडनाइट भारत और विदेशों में रिलीज होने वाली थी। जहां इंटरनेशनल ऑडियंस के पास तो मूवी पहुंच गई, क्योंकि इस फिल्म को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज कर दिया गया है, लेकिन वहीं अभी तक इंडियन ऑडियंस मूवी को देखने का इंतजार ही कर रही है। लेकिन ओटीटी रिलीज से पहले अब ये फिल्म एक और नई मुसीबत में पड़ती दिखाई दी है।
Dhurandhar 2 Copyright Case: क्या है कॉपीराइट केस का पूरा मामला?

दरअसल फिल्म को लेकर त्रिमूर्ति फिल्म्स ने ये आरोप लगाए गए हैं कि ‘धुरंधर-2’ में उनके पॉपुलर गाने “तिरछी टोपीवाले” का बैकग्राउंड स्कोर के रूप में बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है। इसी वजह से इसके ओटीटी रिलीज पर रोक लगा दी जाए, ताकि जबतक ओनर्स को इसके कॉपीराइट क्रेडिट ना मिले तब तक इसे ओटीटी पर कोई ना देख सके।

लेकिन अब इस केस पर नया अपडेट आ चुका है। दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवारके दिन ‘धुरंधर-2’ को 1989 की फिल्म त्रिदेव के गानों के साथ OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की मंजूरी दे दी है। न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने इस मामले में त्रिमूर्ति फिल्म्स की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने फिल्म के OTT रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी।
Court verdict on Dhurandhar 2: धुरंधर 2 को लेकर कोर्ट कै फैसला

अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा है कि यह फिल्म पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में OTT प्लेटफॉर्म पर इसे रिलीज करने पर रोक लगाना उचित नहीं होगा, क्योंकि यह सिचुएशन विपरीत और असामान्य लगेगी।
हालांकि, अदालत ने यह भी साफ किया कि अगर त्रिमूर्ति फिल्म्स इस मामले में जीत हासिल करती है, तो उन्हें हर्जाने के रूप में उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसी वजह से न्यायालय ने सुपरकैसेट्स/टी-सीरीज को निर्देश दिया कि वो चार हफ्तों के अंदर 50 लाख रुपये कोर्ट में जमा करें।
Read More: Dhurandhar 2 हुई OTT पर रिलीज़, जानें किस प्लेटफॉर्म पर दिखेगा फिल्म का ‘रॉ और अनदेखा’ वर्जन?


Download Android App
Download iOS App




