Dhurandhar: The Revenge On OTT: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवारके दिन ‘धुरंधर-2’ को 1989 की फिल्म त्रिदेव के गानों के साथ OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की मंजूरी दे दी है। न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने इस मामले में त्रिमूर्ति फिल्म्स की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने फिल्म के OTT रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी।
त्रिमूर्ति फिल्म्स का आरोप था कि ‘धुरंधर-2’ में उनके पॉपुलर गाने “तिरछी टोपीवाले” का बैकग्राउंड स्कोर के रूप में बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है। इसके चलते उन्होंने कोर्ट से तुरंत रोक लगाने की मांग की थी।
Dhurandhar 2 OTT Dispute: सिनेमाघरों में रिलीज और OTT पर विवाद

ऐसे में अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि यह फिल्म पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में OTT प्लेटफॉर्म पर इसे रिलीज करने पर रोक लगाना उचित नहीं होगा, क्योंकि यह सिचुएशन विपरीत और असामान्य लगेगी।
हालांकि, अदालत ने यह भी साफ किया कि अगर त्रिमूर्ति फिल्म्स इस मामले में जीत हासिल करती है, तो उन्हें हर्जाने के रूप में उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसी वजह से न्यायालय ने सुपरकैसेट्स/टी-सीरीज को निर्देश दिया कि वो चार हफ्तों के अंदर 50 लाख रुपये कोर्ट में जमा करें।
Dhurandhar 2 News: किस मामले पर हुआ था विवाद?

अगर ‘धुरंधर-2’ को लकरे बात करें तो ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें OTT के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए हाई-एडवेंचर और मसालेदार गाने शामिल किए गए हैं। OTT प्लेटफॉर्म पर गानों के इस्तेमाल को लेकर हाल ही में कई विवाद सामने आए हैं, जिससे निर्माता और म्यूजिक कंपनियों के बीच कॉपीराइट विवाद आम हो गया है।
Dhurandhar 2 On Two Ott Platforms: दो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगी फिल्म

हालांकि ऐसे में इतनी परेशानियां झेलने के बाद भी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज‘ को इंटनेशनल लेवल पर अनसेंसर्ड वर्जन के साथ 14 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है, जिसे फैंस भारत में रिलीज हुए थिएट्रिकल वर्जन से कई ज्यादा ब्रूटल और बेहतरीन ग्राफिक्स के साथ रिलीज किया गया बता रहे हैं।
हालांकि भारत में इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 4 जून को शाम 7 बजे से प्रीमियर किया जाएगा और खास बात यह है कि दर्शकों को फिल्म का ‘रॉ और अनदेखा’ वर्जन देखने को मिलेगा, पर इसमें सेंसर बोर्ड के हटाए गए कुछ सीन्स नही होंगे। लेकिन अगर आपको बिल्कुल अनकट और बिना सेंसर्ड वर्जन देखना है, तो ये नेटफ्लिक्स पर एवेलेबल हो चुका है।


Download Android App
Download iOS App




