एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेज में से एक माना जाती हैं। उनकी अदाएं किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं। हालांकि, वो फिल्मी दुनिया में तो ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी लगातार दर्ज कराती रहती है। मल्लिका आए दिन अपनी खूबसूरत और हॉट फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को भी मल्लिका ने खुद ही शेयर किया है।

मल्लिका का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक लॉन्ग बैकलेस ड्रेस में नजर आ रही हैं। आप सोच रहे होंगे मल्लिका के लिए बेकलेस ड्रेस में फोटो कोई नई बात तो नहीं है पर हम आपको इस वीडियो के पीछे का ट्विस्ट बताने जा रहे हैं। दरअसल, मल्लिका शेरावत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो किसी अवार्ड फंक्शन में पहुंची हैं। पूरे वीडियो में एक्ट्रेस इधर-उधर घूम रही हैं और पोज दे रही हैं।
इस वीडियो में उन्होंने बेज कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी है। उनकी ड्रेस कुछ ज्यादा ही बैकलेस और रीवीलिंग है। वीडियो में मल्लिका को देखकर कोई भी कह सकता है कि वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं हैं। सामने आए वीडियो में मल्लिका शेरावत एक बार अपनी ड्रेस को ऊपर सरकाकर ठीक करती भी नजर आती हैं।

इस वीडियो में मल्लिका शेरावत बॉडीकॉन गाउन में अपनी कर्वी बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनका ये वीडियो जहां कुछ फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो इसे देखकर भड़क गए। एक यूजर ने कमेंट किया कि इसे भी पहनने की क्या जरुरत थीं। तो दूसरे ने लिखा इसे भी उतार दो। कुछ ऐसे भी हैं जो मल्लिका की उनकी टोंड बॉडी के लिए तारीफ कर रहे हैं।

बता दें, कुछ दिनों पहले भी मल्लिका शेरावत के ऊप्स मोमेंट का एक वीडियो सामने आया था। एक्ट्रेस का वो वीडियो खूब वायरल हुआ था। एक्ट्रेस ने उस वीडियो में डीली सी मैक्सी ड्रेस पहनी थी। वीडियो देखने के बाद भी लोगों ने खूब ट्रोल किया था।


Download Android App
Download iOS App



