90 के दशक में हॉट अभिनेत्रियों में थी शुमार, पर एक गलती ने खत्म कर दिया कामयाब करियर

Summary :

बॉलीवुड में ममता कुलकर्णी को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने 90 के दशक में अपने बोल्ड अभिनय से दर्शकों के दिलों पर खास पहचान बनायी।

बॉलीवुड में ममता कुलकर्णी को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने 90 के दशक में अपने बोल्ड अभिनय से दर्शकों के दिलों पर खास पहचान बनायी। आज उनका जन्मदिन है। बेहद काम समय में बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कई विवादों में भी रही जिससे उनका करियर जल्द ही खत्म हो गया था।

ममता कुलकर्णी

20 अप्रैल 1972 को मुंबई में जन्मीं ममता कुलकणी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म तिरंगा से की। राजकुमार और नाना पाटेकर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में ममता ने छोटी सी भूमिका निभायी थी। इसके बाद ममता ने ‘मेरा दिल तेरे लिये’ में काम किया लेकिन अपनी पहचान नहीं बना सकी।

ममता कुलकर्णी

वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म ‘आशिक आवारा’ ममता कुलकर्णी के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में ममता कुलकर्णी की जोड़ सैफ अली खान के साथ काफी पसंद की गयी। इसके बाद ममता  ने ‘वक्त हमारा है’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया।

ममता कुलकर्णी

वर्ष 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘करण-अर्जुन’ ममता कुलकर्णी के करियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में ममता कुलकर्णी ने सलमान खान के अपोजिट काम किया। सलमान खान और ममता कुलकर्णी की जोड़ दर्शकों को बेहद पसंद आयी। पुर्नजन्म पर आधारित यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी।

ममता कुलकर्णी

वर्ष 1995 में ही ममता कुलकर्णी एक और हिट फिल्म बाजी प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में ममता ने आमिर खान के साथ काम किया था। इसी वर्ष प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘सबसे बड़ खिलाड़’ में ममता और अक्षय कुमार की जोड़ को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

ममता कुलकर्णी

वर्ष 1996 में प्रदर्शित राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘घातक’ में ममता कुलकर्णी ने कैमियो रोल किया। इस फिल्म में उनपर फिल्माया यह गीत। .कोई जाये तो ले आये.। दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। इसके बाद ममता ने नसीब, चाइना गेट, छुपा रुस्तम, किला जैसी कुछ फिल्मों में अभिनय किया। ममता इन दिनों बॉलीवुड में सक्रिय नहीं है।

ये है 5 सबसे दिलफेंक बॉलीवुड एक्ट्रेस जो अपनी डेब्यू फिल्म पर ही हीरो से प्यार कर बैठी

Desk Team