Manish Malhotra Mom Passes Away: बॉलीवुड जगत से बेहद ही दुख की खबर सामने आ रही है, दरअसल मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्राकी मां सुदर्शन मल्होत्रा का 19 मार्च को 94 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से फिल्म और फैशन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई, हर कोई फैशन डिज़ाइनर को अपनी संवेदनाएं दे रहा है. कई सितारे उनके मुंबई स्थित घर पहुंचे है और परिवार के प्रति संवेदना जताई है. उनका अंतिम संस्कार 20 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे सांताक्रूज़ वेस्ट, मुंबई के हिंदू श्मशान घाट में हो रहा है.
Manish Malhotra Mom Passes Away: मनीष की टीम ने जारी किया बयान
View this post on Instagram
डिजाइनर की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि, “हम बेहद ही शांति के साथ एक खूबसूरत जीवन के शांतिपूर्ण अंत की सूचना दे रहे हैं. हमारी प्रिय मां श्रीमती सुदर्शन मल्होत्रा ने 94 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहा. उन्होंने एक लंबा और संतुष्ट जीवन जिया और अपने पीछे प्यार से भरी यादें और एक ऐसी विरासत छोड़ गई हैं, जो हमेशा हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी.”
Manish Malhotra Mom Passes Away: बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें कई बड़े सितारे उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि देते नजर आए हैं. इनमें ऐश्वर्य राय, अभिषेक बच्चन, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल, करिश्मा कपूर, जोया अख्तर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स शामिल थे. इनके अलावा करण जौहर, अनन्या पांडे, सोनाली बेंद्रे, रवीना टंडन, संजय कपूर, महीप कपूर, शनाया कपूर, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

मनीष मल्होत्रा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ खूबसूरत पलों की झलक शेयर करते दिखाई देत रहते थे. पिछले साल उनकी मां के जन्मदिन पर उन्होंने घर पर एक खास सेलिब्रेशन रखा था, जिसकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि, “हैप्पी बर्थडे, मम्मी डियर…” इस मौके पर रेखा, करण जौहर, उर्मिला मातोंडकर समेत कई लोग उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे. ऐसे में सुदर्शन मल्होत्रा के चले जाने के बाद मनीष और उनके परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है.
Read More: Dhurandhar से पीछा छुड़ाकर बचने वाली Toxic का फिर होगा क्लेश, अब क्या बहाना मारेंगे मेकर्स?


Download Android App
Download iOS App




