फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के साथ अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को असल जिंदगी में वॉरियर भी कहा जाता है। दरअसल अभिनेत्री कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़कर मौत की मुंह से वापस लौटी हैं। ऐसे में नैशनल कैंसर अवेयरनेस डे के खास मौके पर मनीषा ने अपने इलाज के समय की कुछ हैरान कर देने वाली तस्वीरें शेयर करके कहा, कि वे चाहती हैं कि लोगों के बीच इसे लेकर अवेरयनेस बढ़े साथ ही उन पेशेंट के जज्बे को सलाम किया है, जो इस समय कैंसर की चपेट में आए हुए हैं।

एक्ट्रेस की पोस्ट कैंसर पेशेंट के नाम
मनीषा कोइराला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके लिखा, नैशनल कैंसर अवेयरनेस डे के मौके पर मैं उन सभी लोगों के लिए प्यार और कामयाबी की दुआ मांगती हूं, जो कैंसर के कठिन इलाज से गुजर रहे है। मुझे पता है कि ये सफर थोड़ा मुश्किल है, लेकिन आप इससे भी ज्यादा टफ हैं। मेरे लिए उन लोगों को सम्मान, जो कैंसर की गिरफ्त में हैं और इससे निकल चुके लोगों संग सेलिब्रेट कर रहे हैं। हमें इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने की जरूरत है। जो भी कहानियां उम्मीदों से भरी हों उन्हें बार-बार सुनाया जाना चाहिए। अपने और दुनिया के प्रति दयालु बनिए। मैं सबकी हेल्थ और अच्छे होने की कामना करती हूं। शुक्रिया।
अभिनेत्री द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है मनीषा अस्पताल में रेस्ट करतीं हुई दिखाई दे रही हैं। जहां पर उन्होंने अपनी फैमिली के साथ पोज दिए हैं। अदाकारा अपने ट्रीटमेंट के लिए करीब 6 महीने तक अमेरिका में रहीं थी।

बताते चले मनीषा ने ओवरी कैंसर से जंग जीती है,उन्हें 2012 में कैंसर का पता चला था। जिसके बाद एक्ट्रेस साल 2015 में वह कैंसर-फ्री हो गई थीं। यही नहीं तीन साल कैंसर से जमकर संघर्ष करने के बाद आखिरकार उन्होंने जीत हासिल की और स्टेज 4 कैंसर को मात दी। इसके बाद साल 2018 में मनीषा अपनी किताब भी लॉन्च कर चुकी हैं जिसका टाइटल है Healed: How Cancer Gave Me a New Life।


Download Android App
Download iOS App



