मंबई क्रूज ड्रग्स केस में सलाखों के पीछे सजा काट चुके शाहरुख खान के बेटे आर्यन के मामले में फिलहाल एसआईटी भी सक्रिय हो गई है। ऐसे में मुंबई पुलिस की एसआईटी ने शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को समन भेजा है। दरअसल पूजा पर यह आरोप है कि आर्यन को बचाने के लिए पैसे ऑफर किए थे। हालांकि पूजा ददलानी ने तबियत खराब होने का हवाला देते हुए और वक्त मांगा है।

बात दें, एनसीबी के अधिकारियों द्वारा जबरदस्ती वसूली के आरोपों की जांच कर रही मुंबई पुलिस अपनी जांच को सख्ती और बड़े दायरे में कर रही है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में शाहरुख खान के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनकी मैनेजर को भी समन भेजा गया है।

एसआईटी टीम ने शाहरुख को भेजा समन
इन दिनों मुंबई पुलिस किरण गोसावी के एक्सट्रोशन मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा इस मामले में पूजा ददलानी को भी पूछताछ के लिए समन किया गया है, लेकिन उन्होंने और समय मांगा है। यह समन शनिवार को पेश होने का था।

बता दें एनसीबी के गवाह प्रभाकर सैल ने अपने हलफनामे में शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी का नाम लिया था। जिसकी सीसीटीवी फुटेज कुछ समय पहले मुंबई पुलिस को लोअर परेल से मिली थी। वहीं इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि पूजा ददलानी की कार देखी गई है, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि फुटेज में जो महिला दिखाई दे रही है वो कोई और नहीं बल्कि पूजा है।

खबरों के अनुसार एनसीबी के गवाह रहे किरण गोसावी ने पूजा को भरोसा दिलाया था कि पैसे के बदले वह आर्यन की गिरफ्तारी रोकने की कोशिश करेगा। यही नहीं इस दौरान प्रभाकर सैल ने इस मामले में कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए थे। उसने दावा किया था कि एनसीबी की कार्रवाई के बाद शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी और गोसावी लोअर परेल में सैम डिसूजा से मिले थे।

वहीं सैल के दावे के बाद ही उस जगह के फुटेज की जांच की गई थी जिसमें शाहरुख की मैनेजर पूजा की ब्लू मर्सिडीज के साथ ही गोसावी और डिसूजा की इनोवा एसयूवी मिलने की बात सामने आई थी। इस मामले में अब पूजा का बयान भी दर्ज होगा।


Download Android App
Download iOS App



