Manoj Tiwari का भारतीय सेना को सलाम, जल्द आएगा Operation Sindoor पर नया गाना

Summary :

ऑपरेशन सिंदूर पर मनोज तिवारी का नया गाना जल्द होगा रिलीज

भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी ने भारतीय सेना को सलाम करते हुए ‘सिंदूर की ललकार’ गाने की घोषणा की है। यह गाना भारतीय सशस्त्र बलों के वीरता को समर्पित है और जल्द ही मृदुल मंथन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। इस गाने में ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना की बहादुरी को दर्शाया गया है।

मनोज तिवारी ने भारतीय सेना के सम्मान में ‘सिंदूर की ललकार’ गाने की घोषणा की है, जो ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित है। यह गाना जल्द ही उनके यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगा, जिसमें सेना की वीरता और प्रेरणादायक कार्यों को दर्शाया जाएगा। सोशल मीडिया पर पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों के शानदार काम को सम्मानित करते हुए हम ‘सिंदूर की ललकार’ गाना जारी करेंगे।

इंस्टाग्राम हैंडल पर मनोज तिवारी ने अपकमिंग गाने के पोस्ट को शेयर करते हुए बताया कि यह जल्द ही उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर आने वाला है। उन्होंने जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा, “‘सिंदूर‘ की ललकार’ जल्द ही मृदुल मंथन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी।”

उन्होंने आगे बताया, “यह गाना हमारी भारतीय सेना को समर्पित है और ऑपरेशन सिंदूर के तहत उनके प्रेरणादायक कार्यों पर आधारित है। जय हिंद।”

इससे पहले शुक्रवार को मनोज ने इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ एक पोस्ट शेयर कर गाने के बारे में जानकारी साझा की थी।

मनोज तिवारी से पहले भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने देशभक्ति की भावना से भरपूर एक नए गाने का ऐलान किया था, जिसे उन्होंने 11 मई को रिलीज किया था। इस गाने का नाम ‘सिंदूर’ है। यह गाना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना द्वारा दिखाई गई वीरता को समर्पित है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए गत 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना ने आतंकवादियों के नौ ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया।

गाने की शुरुआत में एक आतंकवादी को देखा जा सकता है जो छुट्टियां मना रहे एक परिवार को दूरबीन से देखता है और अपने झुंड के साथ आगे बढ़ता है। इसके बाद लाशें और उनके पास चीखती-चिल्लाती, रोती हुई औरतें दिखाई जाती हैं। इस मंजर को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर दिखाया गया है।

गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को भी शामिल किया गया, जिसे पवन सिंह टीवी पर सुनते हुए नजर आते हैं। प्रधानमंत्री कह रहे हैं, ”साथियों, इस आतंकी हमले में, किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई खोया, किसी ने अपना जीवन साथी खोया।”

इसके बाद दर्दनाक संगीत के साथ गाना शुरू होता है। पवन सिंह ने गाने में अपनी आवाज से जलवा बिखेरा है। गाने को किशोर दुलरुआ ने लिखा और कम्पोज किया है। गौतम यादव ने बेहतरीन म्यूजिक दिया है। इसे बर्दर म्यूजिक स्टूडियो के बैनर तले रिलीज किया गया है।

गाने को पवन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल ‘पवन सिंह ऑफिशियल’ पर रिलीज किया है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.