March Re-release: Fashion से लेकर Hera Pheri तक…मार्च में Re-release होंगी ये धांसू फिल्में

Summary :

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म नमस्ते लंदन पहली बार साल 2007 में रिलीज हुई थी, अब अक्षय की ये फिल्म री-रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है इसे होली के मौके पर एक बार फिर 14 मार्च को रिलीज किया जाएगा, अक्षय कुमार ने इसकी री-रिलीज डेट का पोस्ट भी शेयर किया है अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर जारी किया है, पोस्टर के बैकग्राउंड में ‘रफ्ता-रफ्ता’ गाना बज रहा है। राजकुमार राव और कृति खरबंदा की फिल्म शादी में जरूर आना साल 2017 में पहली बार रिलीज की गई थी, इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार…

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म नमस्ते लंदन पहली बार साल 2007 में रिलीज हुई थी, अब अक्षय की ये फिल्म री-रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है

इसे होली के मौके पर एक बार फिर 14 मार्च को रिलीज किया जाएगा, अक्षय कुमार ने इसकी री-रिलीज डेट का पोस्ट भी शेयर किया है

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर जारी किया है, पोस्टर के बैकग्राउंड में ‘रफ्ता-रफ्ता’ गाना बज रहा है।

राजकुमार राव और कृति खरबंदा की फिल्म शादी में जरूर आना साल 2017 में पहली बार रिलीज की गई थी, इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था

राजकुमार और कृति की ऑनस्क्रीम कैमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया गया था

अगर आप इसे फिर से सिनेमाघरों में बड़ी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं, तो बता दें फिल्म 7 मार्च को फिर से रिलीज होने वाली है

कॉमेडी के मामले में हेरा-फेरी का कोई जबाव ही नहीं है, अगर आप फिर से हंसते-हंसते लोट-पोट होना चाहते हैं, तो आपको अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की हेरा-फेरी फिर से थिएटर में जरूर देखनी चाहिए।

हेरा-फेरी 14 मार्च को दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज होगी

रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लुटेरा की कहानी आपको फिर से रुलाने के लिए बिल्कुल तैयार है

साल 2013 में रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को उस वक्त खास रिस्पांस नहीं मिल पाया था, 7 मार्च को इसे फिर से रिलीज किया जा रहा है

दमदार एक्ट्रेस कंगना रनौत की फैशन भी इस लिस्ट में शामिल है, प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म में लीड रोल में हैं

इंटरनेशनल वुमेंस डे के तहत इस फिल्म को 7 मार्च के फिर से रिलीज किया , फैशन फिल्म को आप 7 मार्च से 13 मार्च तक थिएटर में जाकर देख सकते हैं

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।