छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों खूब लाइमलाइट में बना हुआ हैं। दरअसल शो में आए दिन कोई न कोई नई कंट्रोवर्सी और झगडे होते ही रहते हैं। बिग बॉस की टीआरपी भी इन दिनों काफी हाई देखी जा रही हैं। और बिग बॉस के इस नए सीजन में काफी इंट्रेस्टिंग कंटेस्टेंट भी देखने को मिल रहे हैं। जिनकी बाहर के दुनिया में भी ढेरो फैन फोल्लोविंग हैं। इन्ही कंटेस्टेंट की लिस्ट में एक नाम एमसी स्टेन का भी हैं।

दरअसल बाहरी दुनिया में एमसी स्टेन के ढेरों फैंस हैं। जो उन्हें भर-भर के प्यार देते हैं। वही घर में भी एमसी स्टेन का गेम दर्शकों को काफी पसंद आ रहा हैं। हालांकि घर में स्टेन अधिकांस चुप-चुप ही नजर आते हैं। लेकिन अब ना जाने क्यों एमसी स्टेन ने अचानक बिग बॉस का घर छोड़ने का मन बना लिया हैं। और बदले में मेकर्स को प्राइस मनी तक चुकाने को तैयार हो गए हैं।

दरअसल बीते दिन कैप्टेंसी को लेकर एक टास्क हुआ जिसमें शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता और सुंबुल तौकीर खान ने हिस्सा लिया। वहीं बाकी घरवालों ने इन सभी की मदद की। इस बीच एमसी स्टेन अपने एक बयान की वजह से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने शो को लेकर ऐसी बात कह दी है कि उनके फैंस परेशान हो गए हैं।

दरअसल, निमृत कौर, शिव ठाकरे, अब्दु रोजिक एक दूसरे से बात कर रहे थे। इस दौरान एमसी स्टेन, निमृत से कहते हैं कि वो ये शो छोड़ देंगे। उनका यहां मन नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि वो 2 करोड़ रुपए देकर इस शो से बाहर हो जाएंगे। इस दौरान निमृत उन्हे समझाती नजर आईं। बता दें कि इससे पहले भी कई बार एमसी स्टेन शो छोड़ने की बात कर चुके हैं। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि वो बिग बॉस 16 को छोड़ेंगे या नहीं।

बाहर के दुनिया में एमसी स्टेन को चाहने वाले लाखों लोग हैं। जो बिग बॉस के घर में स्टेन को भरपूर स्पोर्ट दे रहे हैं। और उनके गेम को और स्ट्रांग बनाने और घर में टीके रहने के लिए जमकर वोट भी कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बावजूद जब एमसी स्टेन घर छोड़ने और पीछे हटने की बात करते हैं तब उनके काफी ज्यादा उदास हो जाते हैं। और इस बार भी एमसी स्टेन के इस तरह घर के जाने वाली बात से उनके फैंस काफी ज्यादा आहत हुए हैं। और लगातार स्टेन से गेम में रहने की गुजारिश कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



