ट्रोल हुईं मीरा राजपूत,लोग बोले-हाउसवाइफ होकर भी बच्चे नहीं संभलते,करीना बनना चाहती है

Summary :

अभी कुछ वक्त पहले ही शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के घर नन्हा मेहमान आया है। मीशा के बाद अब शाहिद मीरा की गोद में बेटा जैन भी अपनी दस्तक दे चुका है।

अभी कुछ वक्त पहले ही शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के घर नन्हा मेहमान आया है। मीशा के बाद अब शाहिद मीरा की गोद में बेटा जैन भी अपनी दस्तक दे चुका है। मीरा अपने घर-परिवार में रहना और समय बिताना ज्यादा पसंद करती हैं।

खबरों के अनुसार मीरा ने कहा था कि वह घर में रहना पसंद करती हैं। उन्हें गर्व है कि वह घर में रहकर और बच्चों की देखभाल करना पसंद करती हैं। मीरा ने इसके साथ ही यह भी कहा कि वह एक घंटा घर पर और बाकी दिन बाहर काम में नहीं बिताना चाहती हैं।

 

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई मीरा राजपूत

बीते दिन शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत अपने दोनों बच्चों मीशा और जैन के साथ एयरपोर्ट पर देखी गई। वहीं मीरा और बच्चों के साथ दो नैनीज भी थी। मीरा ने एयरपोर्ट पर अपनी बच्ची मीशा की उंगली पकड़ी हुई थी वहीं मीरा ने जैन को एक नैनी की गोद में दिया हुआ था।

वहीं दूसरी नैनी ने मीरा का बैग पकड़ा हुआ था। ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हा रही हैं। इन फोटोज और वीडियो को देख लोग मीरा के लिए सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BqgjG1xD1Ac/?utm_source=ig_embed

 

यूजर्स मीरा को करीना कपूर के साथ तुलना करते हुए ट्रोल करने लगे। बीते दिनों शाहिद कपूर और मीरा राजपूत करण जोहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि काम के लिए एक मां को अपने बच्चे को कभी आया या फिर नौकरानी की जिम्मेदारी पर नहीं रखना चाहिए। बताया जाता है कि उनका इशारा तैमुर की मां करीना कपूर की ओर था। 

बता दें की लोग सोशल मीडिया पर मीरा को अपने बयान को याद दिलाने लगे और कहा कि पहले तो मीरा अपने बच्‍चे के लिए मेड रखने के लिए करीना पर तंज कस रही थी और जब खुद हाउसवाइफ होने के बावजूद अपने बच्‍चों के लिए दो नैनी रखी है।

Desk Team