फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा और कॉमेडी का धमाल मचा देने वाला स्टार किंग महमूद के बेटे जिनका नाम लकी अली है वह काफी लंबे अर्से से लाइमलाइट से दूर हैं। कॉमेडी किंग महमूद ने अपने जीवन में जितना ज्यादा नाम कमाया उनका बेटा सिंगर और कंपोजर लकी अली को वह मुकाम नहीं मिल सका।

लकी ने कुछ ही फिल्में और कुछ एल्बम में काम किया। उसके बाद उनका काम कुछ खास नहीं चल सका लकी का एक गाना आ भी जा सुपरहिट रहा था।

लकी अली की पहली पत्नी का नाम मेघन जेन मकक्लियरी था। मेघन ने लकी के एल्बम सुनो में काम किया था। लकी को उनकी पहली पत्नी से दो बच्चे हुए थे। लेकिन कुछ ही वक्त बाद ये दोनों अलग हो गए।

वहीं लकी ने दूसरी शादी इनाया से की। इनसे भी लकी के दो बच्चे हुए। लकी ने इनाया से तलाक लेने के बाद साल 2010 में 52 साल की उम्र में ब्रिटिश की ब्यूटी क्वीन केट एलिजाबेथ से शादी रचा ली। जब केट ने लकी से शादी की तो उन्होंने अपना नाम बदलकर आयशा अली रख लिया।

इंग्लैंड की मशहूर मॉडल रही हैं आयशा
बता दें कि आयशा इंग्लैंड की फेमस मॉडल रही हैं। लकी आयशा से उम्र में पूरे 25 साल बड़े हैं। जब इस कपल की शादी हुई तब आयशा 27 साल और लकी 52 साल के थे।

इन दोनों का साल 2011 में एक बेटा हुआ जो अब 8 साल का है। शादी के बाद लकी की पत्नी आयशा मॉडलिंग करती हैं।

वह अपनी शादी शुदा जिंदगी में काफी ज्यादा खुश हैं। अब आयशा लकी के साथ मुंबई में ही रहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



