Met Gala 2026: Met Gala 2026 दुनिया के मोस्ट पॉपुलर फैशन इवेंट में से एक है। इस इवेंट में हर साल बड़े-बड़े सितारे नए और अनोखे लुक में नजर आते हैं। इस बार भी इसकी थीम, ड्रेस कोड और टिकट की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। पूरी दुनिया की नजरें इस ग्लैमरस इवेंट पर टिकी हुई हैं।
Met Gala 2026 की थीम और ड्रेस कोड ने मचाया धमाल

इस साल Met Gala का थीम है “Costume Art”, जिसमें फैशन को कला (Art) के रूप में दिखाया जाएगा। वहीं ड्रेस कोड रखा गया है “Fashion is Art”, यानी हर सेलेब्रिटी अपने आउटफिट के जरिए कला और क्रिएटिविटी को दर्शाएगा। यह थीम शरीर, कपड़ों और इतिहास के बीच गहरे रिलेशन को दिखाती है। इस बार रेड कार्पेट पर ऐसे लुक्स देखने को मिलेंगे जो सिर्फ फैशन नहीं बल्कि “आर्ट पीस” जैसे होंगे। फैशन डिजाइनर्स पहले से ही इस इवेंट को लेकर खास कलेक्शन तैयार कर रहे हैं।
Met Gala 2026 में एक बार फिर ग्लोबल स्टार पावर देखने को मिलेगी। इस बार हॉलीवुड के बड़े नाम जैसे Beyoncé, Nicole Kidman और Rihanna के शामिल होने की चर्चा है।
भारत से भी कई बड़े सितारों के नाम सुर्खियों में हैं। Karan Johar इस बार अपना Met Gala डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसका लुक मशहूर डिजाइनर ने तैयार किया है। इसके अलावा Deepika Padukone, Priyanka Chopra, Alia Bhatt और Natasha Poonawalla जैसे नाम भी चर्चा में हैं। इस इवेंट की खास बात यह है कि यहां सिर्फ एक्टर्स ही नहीं बल्कि बिजनेस, स्पोर्ट्स और म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग भी हिस्सा लेते हैं।
Met Gala Ticket Price: एक्सक्लूसिव एंट्री ने बढ़ाई क्रेज की आग

Met Gala हमेशा से ही एक एक्सक्लूसिव इवेंट रहा है। यहां आम लोगों के लिए एंट्री लगभग नामुमकिन होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां एक टिकट की कीमत लगभग 75,000 डॉलर (करीब 60 लाख रुपये) तक पहुंच चुकी है।
Met Gala 2026 इस साल 4 मई 2026 (सोमवार) को न्यूयॉर्क सिटी, अमेरिका के मशहूर मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट (The Metropolitan Museum of Art) में होने जा रहा है । यह इवेंट हर साल की तरह मई के पहले सोमवार को होता है और दुनिया का सबसे बड़ा फैशन शो माना जाता है। भारत में फैंस इसे 5 मई 2026 की सुबह करीब 3:30 बजे वोग के YouTube चैनल पर रेड कार्पेट के साथ लाइव देख सकेंगे।
हालांकि, ज्यादातर सेलेब्रिटी खुद टिकट नहीं खरीदते, बल्कि डिजाइनर और ब्रांड उन्हें इनवाइट करते हैं और उनके आउटफिट्स भी स्पॉन्सर करते हैं। इस इवेंट का मकसद फैशन म्यूजियम के लिए फंड जुटाना होता है, जिससे यह और भी खास बन जाता है। Met Gala 2026 सिर्फ एक फैशन शो नहीं बल्कि एक ग्लोबल कल्चर फेस्ट बन चुका है, जहां हर साल नए रिकॉर्ड, नए फैशन स्टेटमेंट और नई चर्चाएं शुरू होती हैं। इस बार भी पूरी दुनिया की नजरें न्यूयॉर्क के इस ग्रैंड इवेंट पर टिकी हुई हैं।
Read More: Raja Shivaji के सिंहासन ने हिला डाला Box Office, जानें 3 दिन में कितने तोड़े रिकॉर्ड..


Download Android App
Download iOS App





