‘हद है.. इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन ही घूम रहा था’, शाहरुख के बेटे के स्पोर्ट में उतरे मीका सिंह ने NCB की कार्रवाई पर कसा तंज

Summary :

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में हिरासत में ले लिया गया है।

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में सोमवार को सुनवाई तो हुई, लेकिन आर्यन खान को जमानत नहीं मिली और आर्यन की कस्टडी को 7 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया। ऐसे में इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड सितारें शाहरुख खान को अपना पूरा सपोर्ट दे रहे हैं। जहां पहले सलमान खान, पूजा भट्टा, और अलविरा खान जैसे स्टार्स ने उनका साथ दिया तो इस कड़ी में अब सिंगर मीका सिंह भी नाम जुड़ गया है जो शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के सपोर्ट में सामने आए हैं।
आर्यन के स्पोर्ट में उतरे मीका सिंह क्या बोले?
सिंगर मीका सिंह ने आर्यन खान का तो सपोर्ट किया ही साथ में सुपरस्टार के बेटे  की गिरफ्तारी को लेकर एनसीबी पर तंज कसा है। जी हां, मीका सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
हाल ही में मीका सिंह ने कॉर्डेलिया क्रूज जहाज की एक तस्वीर ट्वीट की है और इसी जहाज पर एनसीबी ने छापा मारा था। सिंगर ने अपने ट्वीट में लिखा,वाह क्या खूबसूरत है कॉर्डेलिया क्रूज…काश मैं वहां जा पाता। मैंने सुना है कि बहुत सारे लोग थे।  इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन खान ही घूम रहा था क्या.. हद है..। गुड मॉर्निंग आपका दिन शानदार हो।

दरअसल मीका सिंह के ट्वीट करके ये सब बातें कहना का मतलब है कि क्या इस क्रूज पर सिर्फ आर्यन खान ही था? वहीं मीका का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है, बीते शनिवार को मुंबई से गोवा जा रहे ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ नाम के क्रूज शिप पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने छापा मारा था। इस जहाज पर रेव पार्टी चल रही थी। क्रूज शिप में एनसीबी की टीम यात्री बनकर पहुंची थी और फिर ड्रग्स पार्टी का भांडाफोड़ किया। छापे में प्रतिबंधित पदार्थ मिले, जिसके बाद आर्यन खान समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें 3 लड़कियां भी शामिल थीं। 

Desk Team