कंगना रनौत स्टारर इमरजेंसी में हुई मिलिंद सोमन की एंट्री, इस दमदार किरदार को निभाते आएंगे नजर

Summary :

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह फिल्म देश की अबतक की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना ‘इमरजेंसी’ पर आधारित है। वहीं कंगना के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अब एक्टर मिलिंद सोमन की एंट्री हो गई है।

बॉलीवुड क्वीन कंगना
रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह
फिल्म
देश की अबतक की सबसे बड़ी
राजनीतिक घटना
‘इमरजेंसी‘
पर आधारित है इसलिए फिल्म का नाम भी
इमरजेंसी रखा गया है।
वहीं फिल्म को लेकर नया
अपडेट सामने आया है, कंगना के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक्टर
मिलिंद सोमन की एंट्री हो गई है साथ ही उनके लुक और किरदार का भी खुलासा हो गया है।

दरअसल, कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर मिलिंद सोमन का
फर्स्ट लुक साझा किया। फिटनेस फ्रीक अभिनेता मिलिंद सोमन
‘इमरजेंसी‘ में फील्ड मार्शल
सैम मानेकशॉ के किरदार में नजर आएंगे। 3 अप्रैल
, 1914 को पंजाब के अमृतसर में जन्में सैम भारतीय सेना का एक
अहम हिस्सा थे और उनकी ख्याति भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान तक फैली थी।

lifelong: Milind Soman fights the lazy self with Lifelong India, Marketing  & Advertising News, ET BrandEquity

वहीं मिलिंद के लुक की बात करें तो वह फील्ड मार्शल सैम के रूप में काफी जंच
रहे हैं। बदन पर भारतीय सेना की वर्दी
, सिर पर टोपी और बड़ी-बड़ी मूछों के साथ मिलिंद इसमें कभी न देखे अंदाज में नजर
आ रहे हैं। उनका किरदार फिल्म में बेहद ही दमदार होने वाला है। 
सोशल मीडिया पर मिलिंद के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

खास बात ये है कि
कंगना ने ना केवल इमरजेंसी के निर्देशन की कमान अपने हाथों में थामी हुई है बल्कि
वह फिल्म में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के अहम किरदार में भी नजर आएंगी। फिल्म से
उनका लुक भी सामने आ चुका है जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था।
मिलिंद सोमन से कंगना ने फिल्म से अभिनेत्री
महिमा चौधरी
, अभिनेता श्रेयस
तलपड़े और अनुपम खेर के लुक को रिविल कर चुकी हैं।

गौरतलब है कि महिमा चौधरी ‘इमजेंसी‘ में गांधी-नेहरू परिवार की करीबी भारतीय
सांस्कृतिक कार्यकर्ता और लेखिका पुपुल जयकर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। इसके
साथ ही श्रेयस तलपड़े भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और अनुपम खेर जय प्रकाश नारायण
के दमदार रोल निभाते दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल 25 जून
, 2023 को रिलीज की जाएगी। 

 

Desk Team