बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर बड़े पर्दे पर अपने कई अंदाज़ दिखा चुके है। उनकी लवर बॉय वाली इमेज को फैंस काफी पसंद करते है। इसलिए शाहिद कपूर और उनकी रियल लाइफ वाइफ की लाइफ में भी फैंस को काफी इंटरेस्ट रहता है। दोनों बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों की मस्ती और प्यार फैंस को अक्सर देखने को मिलता है।

पब्लिक में तो दोनों एक दूसरे की टांग खीचंते ही हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को नहीं छोड़ते। शाहिद और मीरा अपने रिश्ते को लेकर काफी बेबाक हैं और अक्सर एक दूसरे के बारे में खुलासे करते हैं।

अब शाहिद कपूर ने बताया है कि कैसे मीरा राजपूत चाहती हैं कि वो एक डांस फिल्म करें, जिसकी वजह से उन्होंने शाहिद को डांट भी लगा दी है। मीरा, शाहिद से नाराज हो गई हैं और उन्हें मनाने के लिए एक्टर सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स से मदद मांग रहे हैं। शाहिद ने इसी को लेकर अपनी इंस्टा स्टोरी भी अपडेट की है।

शाहिद ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ”मेरी बीवी ने मुझे डांट लगाई है क्योंकि मै कोई मस्तीभरी फिल्म नहीं करता, जिसमें मैं डांस करता नजर आऊं। ये एक ओपन इनविटेशन है, उसे मनाने के लिए प्लीज मुझे कुछ भी दे दें। #typecast हीरो की जरूरत है। मीरा राजपूत देखो मैं कोशिश तो कर रहा हूं।”

उम्मीद है कि शाहिद कपूर, पत्नी मीरा राजपूत को मनाने में कामयाब रहेंगे और उन्हें कोई मस्तीभरी फिल्म मिल ही जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



