जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं टीवी स्टार Mohsin Khan? Hrithik Roshan संग फोटो हुई वायरल

Summary :

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मोहसिन खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह ऋतिक रोशन और अपनी बहन जेबा के साथ पोज देते दिखाई दिये। उनकी इन तस्वीरों को लेकर फैंस ने उनकी अपकमिंग मूवी की अटकलें लगानी शुरू कर दीं।

टीवी के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक के रोल में सबका दिल जीतने वाले मोहसिन खान की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। मोहसिन ने अपने अभिनय के दम पर छोटे पर्दे पर अपनी खास पहचान बनाई है। भले ही बीते कुछ वक्त से एक्टर छोटे पर्दे से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
मोहसिन खान सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों से जुड़े रहते हैं। हाल ही में मोहसिन ने अपनी बहन और भांजे संग बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन से मुलाकात की। उनकी इन फोटोज को लेकर लोगों ने अटकलें लगानी भी शुरू कर दी हैं कि वह जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ मूवी में नजर आ सकते हैं।
ऋतिक संग अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन तस्वीरों में टीवी एक्टर के साथ उनकी छोटी बहन जेबा और भांजे भी दिखाई दे रहे हैं। ऋतिक ऑल ब्लैक आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। सामने आई फोटो में ऋतिक बीच में खड़े है और उनके एक तरफ मोहसिन अपने भांजे को गोद में लिए खड़े है और ऋतिक की दूसरी तरफ जेबा खड़ी नजर आ रही हैं।

बता दें कि मोहसिन खान बीते दिन अपनी बहन और भांजे के साथ ऋतिक रोशन के घर उनसे मिलने पहुंचे थे। मोहसिन ने इस बात का जानकारी अपनी पोस्ट के कैप्शन के जरिए दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इस बेहद खूबसूरत इंसान से मिलकर खुशी हुई। सबसे बड़े एक्टर और दुनिया के सबसे गुड लुकिंग इंसान। अपने घर में हमारा स्वागत करने के लिए आपका शुक्रिया।”
मोहसिन और ऋतिक की तस्वीरों के सोशल मीडिया पर सामने आते ही यूजर्स ने अपना दिमाग दौड़ाना शुरु कर दिया है। मोहसिन और ऋतिक की इस अचानक हुई मुलाकात को लोग अलग ही एंगल से देख रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जल्द ही ऋतिक की अगली फिल्म मोहसिन नजर आने वाले हैं। फोटो से ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ऋतिक और मोहसिन साथ में शूटिंग कर रहे है इसलिए दोनों के बीच दोस्ती बढ़ गई है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की मच-अवेटेड फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में पहली बार ऋतिक और दीपिका पादुकोण की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगे।

Desk Team