Monday Box Office Collection Report: बीते हफ्ते शुक्रवार को दो फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिसमें पहला नाम भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ और दूसरा नाम ‘वध 2’ का है. इस बॉक्स ऑफिस क्लैश की वजह से इन दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन पर काफी असर पड़ा है. जहां पहले ये माना जा रहा था कि इन फिल्मों की कमाई काफी अच्छी होगी, तो वहीं अब ये माना जा रहा है कि ये शायद ही अपना मेकिंग बजट रिकवर कर पाएंगी. तो चलिए एक नजर डाल लेते हैं इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रन कर रही इन दोनों ही फिल्मों की कमाई पर.
Bhabiji Ghar Par Hain Fun on The Run Collection: कैसा रहा भाभीजी का प्रदर्शन

सबसे पहेल बात कर लेते है भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ की. ये नई कॉमेडी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नही दिखा पाई है. पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई और चौथे दिन इसने मात्र 10 लाख रुपये कमाए, जिससे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका चार दिनों का टोटल कलेक्शन 80 लाख रुपये रहा.
आपको बता दें कि फिल्म की ब्रांड वैल्यू टेलीविजन आईपी की वजह से है, जो फिलहाल इसके कलेक्शन को बढ़ा रही है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसकी सफलता के लिए यह काफी नहीं होगा. अगर ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो, ‘ भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ इस हफ्ते क्लोजिंग करेगी.
Bhabiji Ghar Par Hain Box Office Collection Day 4: दिन के अनुसार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

भाभी जी घर पर हैं का दिन के अनुसार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
दिन बॉक्स ऑफ़िस
1 20 लाख रुपये
2 20 लाख रुपये
3 30 लाख रुपये (अनुमानित)
4 10 लाख रुपये (अनुमानित)
कुल 80 लाख रुपये
Vadh 2 Collection Day 4: कैसा रहा वध 2 का प्रदर्शन

वहीं संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म ‘वध 2‘ की बात करें तो इसमें कुमुद मिश्रा, शिल्पा शुक्ला, अमित कुमार और बाकी के एक्टर्स भी हैं. लेकिन इतनी बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद भी इस फिल्म ने पहले सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की है. फिल्म की कुल कमाई में सिर्फ 25 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है और पहले दिन के मुकाबले इसमें करीब 45 प्रतिशत की गिरावट आई है.
शुरुआत तो फिल्म की अच्छी रही, लेकिन फिल्म उस रफ्तार को बरकरार नहीं रख पाई. फिलहाल 2.30 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ, ऐसा माना जा रहा है कि वध 2 इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता लगभग 3 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ खत्म करेगी.
Vadh 2 Day 2 Box Office Collection: दिन के अनुसार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वध 2 का दिन के अनुसार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
दिन नेट
शुक्रवार 0.45 करोड़ रुपये।
शनिवार 0.75 करोड़ रुपये।
रविवार 0.85 करोड़ रुपये।
सोमवार 0.25 करोड़ रुपये (अनुमानित)
कुल 2.30 करोड़ रुपये.
Read More: The 50 में रजत पर आग की तरह बरस पड़ी भव्या सिंह, जानें अब कौन होने वाला है शो से एलिमिनेट


Download Android App
Download iOS App




