बॉलीवुड हो या फिर टीवी इंडस्ट्री हर जगह आपको कुछ ऐसी हसीनाएं देखने को मिलेंगी जो अपने पति से उम्र में बड़ी हैं। इन एक्ट्रेसेस ने अपने से उम्र में छोटे लड़के से शादी करके यह बता दिया है कि प्यार में उम्र सिर्फ नंबर की तरह ही है क्योंकि प्यार उम्र से नहीं बल्कि दिल से किया जाता है। आपने अक्सर अपने आस-पास देखा होगा कि लोग अपने से ज्यादा की उम्र वाली लड़कियों से शादी कर लेते हैं। तो आइए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने अपने से छोटी उम्र के लड़को से की शादी।
1.सुयश-किश्वर मर्चेंट
एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट अपने दूल्हे से पुरे 8 साल बड़ी हैं लेकिन इनके रिश्ते में कभी प्यार की कमी नहीं आई। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की और इनके रिश्ते में उम्र कभी बीच में नहीं आई जिस वजह से ये दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
2- युविका चौधरी-प्रिंस नरूला
साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे युविका और टीवी के मशहूर अभिनेता प्रिंस नरूला की जोड़ी लोगों के बीच चर्चा का विषय रही। ये जोड़ी लोगों को काफी पसंद भी आई। बता दें कि युविका से प्रिंस उम्र में 7 साल छोटे हैं।
3.करणवीर-टीजे
टीवी के फेमस अभिनेता करणवीर वोहरा बिग बॉस के कंटस्टेंट भी रह चुके हैं। ये टीजू सिद्घू के साथ शादी के बंधन में बंधे। करणवीर वोहरा अपनी पत्नी से उम्र में 2 साल छोटे हैं।
4.मोहित सहगल-सनाया इरानी
टेलीविजन की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस सनाया ईरानी ने सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ और ‘रंग रसिया’ जैसे सुपरहिट टीवी शो में काम किया है। इन्होंने मोहित सहगल से शादी की है ये अपने पति से उम्र में 2 साल बड़ी है।
5. नकुल मेहता-जानकी पारेख
टीवी जगत के मशहूर नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी की जोड़ी बहुत अच्छी लगती है। नकुल की 36 साल के हैं जबकि जानकी 38 साल की हो गई हैं।


Download Android App
Download iOS App








