Mouni Roy Alimony News: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर अब पूरी तरह से विराम लगता दिख रहा है। दोनों के अलग होने की खबरों ने सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट वर्ल्ड तक हलचल मचा दी थी। लेकिन अब सूरज नांबियार ने सामने आकर इन सभी अफवाहों पर खुलकर जवाब दिया है और कई चौंकाने वाले दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।
Mouni Roy Alimony News: एलिमनी पर बड़ा बयान – ‘एक पैसा भी नहीं लिया गया’

सूरज नांबियार ने हाल ही में अपने बयान में साफ किया कि उनके और मौनी रॉय के बीच किसी भी तरह की एलिमनी (भरण-पोषण) को लेकर कोई विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों ने आपसी मरज़ी से यह फैसला लिया है और इसमें किसी भी तरह की फाइनेंसियल लड़ाई या कानूनी विवाद शामिल नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जो दावे किए जा रहे हैं, वे पूरी तरह गलत और मिसलीडिंग हैं। सूरज के मुताबिक, उनके अलग होने का डिसीजन पीसफुल और आपसी समझ से लिया गया है।
Suraj Nambiar: तीसरे व्यक्ति की खबरों पर फूटा गुस्सा – ‘सब झूठ है’
View this post on Instagram
अलग होने की खबरों के बीच यह भी दावा किया जा रहा था कि इस रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री हुई थी, जिसकी वजह से यह शादी टूट गई।
लेकिन सूरज नांबियार ने इन सभी आरोपों को सख्ती से नकारते हुए कहा कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी “थर्ड पार्टी” का इस रिश्ते से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि बिना कन्फर्मेशन के किसी भी व्यक्ति को इस मामले में घसीटना गलत है और इससे इनोसेंट लोगों की इमेज खराब होती है।
Separation Update: मौनी रॉय और सूरज की अलग राह , लेकिन सम्मान बरकरार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। हालांकि दोनों ने यह भी क्लियर किया है कि उनके बीच सम्मान और समझदारी अभी भी बनी हुई है।
दोनों ने एकजुट बयान में लोगों से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की थी और कहा था कि वे इस बदलाव के दौर को शांतिपूर्वक संभाल रहे हैं।अब सूरज के नए बयान के बाद यह साफ हो गया है कि यह सेपरेशन किसी विवाद या स्कैंडल का नतीजा नहीं बल्कि पर्सनल कारणों से लिया गया डिसीजन है।


Download Android App
Download iOS App




