वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को लेकर अक्सर खबरों में रहते हैं। लेकिन कभी खुलकर वरुण उनके बारे में बात नहीं करते। जबकी वे एक दूसरे के साथ अपना अमूल्य समय बिताते हैं जैसे ही उन्हें मौका मिलता है वे एक साथ हो जाते हैं। इन दिनों वरुण मुंबई में हैं।
बीती रात उन्हें नताशा दलाल के साथ एक थियेटर से बाहर निकलते हुए देखा गया। वे फिल्म देखकर बाहर निकल रहे थे, लेकिन इस दौरान वरुण, नताशा के पीछे थे और अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे थे। बता दें कि कुछ समय पहले वरुण धवन ने एक फ्लैट खरीदा था तो उनको लेकर ऐसी खबरें आई कि अब वह अपने परिवार से अलग होकर नताशा के साथ लिव इन रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं है वह अपनी फेमिली के साथ ही रह रहे हैं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



