‘Dacoit’ में लीड रोल में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर, फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

Summary :

मृणाल ठाकुर की नई फिल्म ‘Dacoit’ का पोस्टर हुआ जारी

फिल्म डकैत का नया पोस्टर जारी हुआ है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर पोस्टर में नजर आ रही है। खबर के मुताबिक उन्होंने श्रुति हसन को को रिप्लेस किया है। इस फिल्म में पहले श्रुति हसन अहम भूमिका निभाने वाली थी। लेकिन पोस्टर में मृणाल ठाकुर की एंट्री देखकर लोगों की हैरानी बढ़ गई है।

ये होगी कहानी

‘डकैत’ की कहानी पर नजर डालें तो यह एक ऐसे अपराधी की कहानी है जिसे गुस्सा बहुत आता है. पूर्व प्रेमिका से धोखा खाने के बाद वो बदला लेने की योजना भी बनाता अपनी पूर्व प्रेमिका से धोखा खाने के बाद उससे बदला लेने की योजना बनाता है. सुप्रिया यारलागड्डा और सुनील नारंग द्वारा सह-निर्मित एक्शन-रोमांटिक के निर्देशक शेनिल देव हैं.

फिल्म की शूटिंग हिंदी और तेलुगू भाषाओं में एक साथ की जा रही है. निर्देशक ने कहानी और पटकथा पर अदिवि शेष के साथ मिलकर काम किया है. वर्तमान में हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग चल रही है. महाराष्ट्र में शूटिंग की योजना है. ‘वैरायटी’ की रिपोर्ट के अनुसार अदिवि ने अपने बारे में कोई जानकारी देने के बजाय मृणाल ठाकुर के बारे में अपने सोशल मीडिया पोस्ट के साथ जानकारी दी.

फिल्म के बारे में बात करते हुए अदिवि शेष ने कहा, ” ‘डकैत’ एक बेहतरीन एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी इमोशंस से भरी है. मृणाल ने बड़े पर्दे पर कई बेहतरीन किरदारों को जीवंत किया है और हर भूमिका में एक अलग अंदाज नजर आती हैं.

” अपने हर किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाने की उनकी क्षमता उन्हें वाकई असाधारण बनाती है. हम मृणाल का ‘डकैत’ टीम में स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं और बड़े पर्दे पर उनके साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे.”

मृणाल ठाकुर ने कहा, ” ‘डकैत’ की कहानी को अदिवि शेष और शेनिल देव ने खास शैली में गढ़ा है. मैं जिस किरदार को निभाने जा रही हूं, यह एकदम अलग है और मैंने ऐसा रोल पहले कभी नहीं निभाया. ‘डकैत’ की शैली और स्क्रिप्ट दर्शकों के लिए वाकई एक बेहतरीन अनुभव होगा. मैं शेनिल द्वारा बनाई गई ‘डकैत’ की दुनिया में उतरने के लिए उत्साहित हूं.“

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।