बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट और अपने बयानों से हमेशा विवादों में रहने वाले अभिनेता एजाज खान को मुंबई पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी एजाज को टिक-टोक पर सांप्रदायिक और भड़काऊ वीडियो डालने के मामले में पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने आज गिरफ्तार कर लिया।
एजाज ने टिक-टोक पर एक वीडियो डाला में जिसमें वह अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को पीट-पीटकर मारने के खिलाफ पूरे देश में सड़कों पर उतरने और भारत बंद करने की बात कह रहे हैं। उसके इस पोस्ट के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले एजाज को वर्ष 2016 में एक महिला को आपत्ति जनक फोटो भेजने और भद्दे संदेश भेजने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
वर्ष 2018 में एजाज को नवी मुंबई के एक होटल से मादक पदार्थ रखने के आरोप में भी उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



