इन दिनों एक्ट्रेस कंगना रनौत द्वारा होस्ट किये जाने वाला रियलिटी ओटीटी शो ‘लॉक अप’ अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। वहीं शो आये दिन ही कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगियों के खुलासों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पर इन सब चीजों के अलावा हाल ही में शो से एक ऐसा चौंका देने वाला क्लिप सामने आया है, जिस वजह से कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

मुनव्वर की हुई आलोचना
इन दिनों शो में मुनव्वर और अंजलि अरोड़ा की एक दूसरे के प्रति नजदीकियां सिर चढ़कर बोल रही है। वहीं मुनव्वर काफी अच्छे से गेम खेल रहे हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस वजह से उनकी खूब आलोचना हो रही है। दरअसल, सामने आये इस वीडियो में जिस तरह मुनव्वर ने अंजलि को टाच किया है वो फैंस को एक आंख नहीं भा रहा है।

यहां देखिये वीडियो
सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो कंटेस्टेंट आपस में लड़ाई कर रहे होते हैं कि तभी अचानक मुनव्वर बीच में आ जाते हैं और मामला शांत कराने की कोशिश करते हैं। पर मुनव्वर को ऐसा करना थोड़ा भारी पड़ सकता है, जी हां उनपर अश्लील हरकत करने के आरोप लग रहे हैं।
दरअसल, मुनव्वर ने जिस तरीके से अंजलि को लड़ाई से छुड़ाया इस दौरान जल्दबाजी में उन्होंने बिना सोचे समझे अंजलि की ब्रेस्ट पर हाथ रखकर उनको पीछे किया। हालांकि ये सब कुछ मुनव्वर ने कोई जानबूझकर नहीं किया बल्कि उनसे जो कुछ हुआ वो सिर्फ जल्दबाजी में हुआ।






बताया कैसे हुई मां की मौत
बता दें, हाल ही में मुनव्वर ने इस बात से खुलासा किया था कि उनकी मां की मौत तेजाब पीने से हुई थी। वहीं जजमेंट डे के दिन मुनव्वर काफी इमोशनल नजर आए और सीक्रेट रिवील करने के दौरान उन्होंने अपनी मां की मौत के बारे में बताया। इस दौरान मुनव्वर काफी भावुक हो गए और उनकी बातें सुन कंगना समेत सभी कंटेस्टेंट की आंखों से आंसू निकल गए।


Download Android App
Download iOS App



