गंगूबाई में काम करके खुश है एक्टर शांतनु माहेश्वरी, कहा ‘अब बॉलीवुड में लोग जानने लगे है’

Summary :

टीवी एक्टर से बॉलीवुड एक्टर बनने की रह में एक नई कमर को बहुत सी मुश्किलें और रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है। फिल्मो में काम करने के लिए ऑडिशन देना और फिर ऑडिशंस में रिजेक्ट हो जाना हर स्ट्रग्ग्लिंग एक्टर की यही कहानी है। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान को कोण नहीं जानता है।

टीवी एक्टर से बॉलीवुड एक्टर बनने की रह में एक newcomer  को बहुत सी मुश्किलें और रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है। फिल्मो में काम करने के लिए ऑडिशन देना और फिर ऑडिशंस में रिजेक्ट हो जाना हर स्ट्रग्ग्लिंग एक्टर की यही कहानी है।  बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान को कोन नहीं जानता है।  लेकिन एक वक़्त था जब शाहरुख़ खान टीवी में काम करते थे और अपने फिल्मी ब्रेक से पहले कई ऑडिशंस में रिजेक्ट भी हुए है। 
शांतनु माहेश्वरी भी उन एक्टर्स में से है जिन्होंने बहुत ही छोटी सी उम्र में ही सिनेमा को अपना पैशन बना लिया और निकल पड़े अपने सपनो को पूरा करने के मिशन पर।  शांतनु ने एक डांसर के तौर पर छोटे परदे पर कदम रखा था।  उन्होंने ज़ी टीवी की पॉपुलर शो डांस इंडिया डांस के एक सीजन में उन्होंने पार्टिसिपेट किया था। 
शो तो वो नहीं जीत पाए थे लेकिन उसके बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिल गयी थी। उसके बाद उन्हें चैनल V के डांस ड्रामा दिल दोस्ती डांस में एक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया।  दिल दोस्ती डांस में उन्हें लोगो ने खूब पसंद किया और उनके किरदार ‘स्वयम शिखवात’ को दर्शक आज भी पसंद करते है।  इस शो के बाद शांतनु को खूब वाह वाही मिली और उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
अपने बॉलीवुड डेब्यू में भी उन्होंने कमाल कर दिया। संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से शांतनु ने बॉलीवुड में कदम रखा।  इस फिल्म में उन्होंने आलिया के साथ काम किया और उनके काम को काफी सराहा भी गया।  फिल्म के बारे में शांतनु कहते है कि उन्हें कभी नहीं लगता था की वह ऐसी कोई बड़ी फिल्म कर पाएंगे। 
इससे पहले उन्होंने कई वेब सीरीज और फिल्मो के लिए ऑडिशन दिए है लेकिन सब में रिजेक्शन ही मिला लेकिन वह  खुश भी है की उन फिल्मो में काम नहीं किया क्यूंकि वो करते तो गंगूबाई नहीं कर पते और संजय सर के साथ काम करने का मौका नहीं मिलता। शांतनु ने ये भी बताया की उन्हें अब बॉलीवुड में लोग जानने लगे है और मेरे काम की वजह से मुझे कास्ट करने को तैयार है। 
आपको बता दे शांतनु माहेश्वरी डांसर और कोरियोग्राफर भी है। वह झलक दिखला जा जैसे और भी कई डांसिंग शोज में काम कर चुके है। 

Desk Team