रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पूरे रीति
रिवाजों के साथ अपने परिवाल वालों के सामने 14 अप्रैल को शादी कर ली है। इनकी शादी
का इंतजार हर कोई लंबे समय से कर रहा है। दोनों ने शादी करके अपने फैंस के लंबे
इंतजार को पूरा किया है। इनकी शादी बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड शादी थी। इन्होंने
शादी बड़ी ही सादगी के साथ की। इनकी शादी में सिर्फ इनके परिवार के सदस्य और कुछ
खास लोग शामिल हुए थे।
वहीं अब दूल्हा दुल्हन दोनों ही अपने काम पर वापस लौट आए है। कुछ दिन पहले ही
रणबीर को वापस पर लौटे हुए स्पॉट किया गया था अब उनके बाद उनकी वाइफ आलिया भी अपने
काम पर लौट आई है। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है फोटोज में शादी
की खुशी आलिया के चेहरे पर साफ देखने को मिल रही हैं।
दरअसल फेमस फोटोग्राफर विरल भियानी ने आलिया भट्ट की तस्वीरें और वीडियोज अपने
इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। एक्ट्रेस पिंक कलर के सूट में काफी ज्यादा
खूबसूरत नजर आ रही हैं। शादी में लगी मेहंदी उनके हाथों पर साफ नजर आ रही हैं।
खुले बालों में एक्ट्रेस काफी ज्यादा अच्छी लग रही हैं। उनकी स्माइल ये बताने के
लिए काफी है कि वो रणबीर कपूर से शादी करके कितनी खुश हैं।
एक्ट्रेस राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना हुई हैं। जहां वह धर्मा प्रोडक्शंस
की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की आगे की शूटिंग पूरी करेंगी। एक्ट्रेस ने शादी
के बाद पहली बार पब्लिक के सामने आने के लिए ट्रेडिशनल गेटअप को चुना। आलिया के इस
वीडियो को देखकर जहां कुछ लोग एक्ट्रेस के ड्रेसअप की तारीफ कर रहे हैं तो एक
यूजर्स ने तो ये तक कह डाला कि मुझे लगता है कि आलिया प्रेग्नेंट हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही करण
जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के
साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा,
आलिया पति रणबीर कपूर के
साथ ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी। इस जोड़ी ने हाल ही में वाराणसी में फिल्म की
शूटिंग पूरी की हैं।


Download Android App
Download iOS App











