Naagin 7 Finale Outfits : करोड़ों का बजट और लाखों के Outfits, जानिए Ekta kapoor ने किस ‘नागिन’ के कपड़ों पर बहाया पानी की तरह पैसा?

Summary :

Naagin 7 Finale Outfits: एकता कपूर का सबसे सुपरहिट और फेमस शो ‘नागिन’ हमेशा ही दर्शकों के दिलों पर राज करता आया है। अपनी अनोखी और सस्पेंस से भरी कहानियों के अलावा, यह शो अपनी ‘नागिनों’ के बेहद खूबसूरत, ग्लैमरस और चमकीले लुक्स के लिए भी जाना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि स्क्रीन पर पलक झपकते ही रूप बदलने वाली इन नागिनों को इतना रॉयल और डिवाइन दिखाने के लिए मेकर्स कितना पैसा खर्च करते हैं? बालाजी टेलीफिल्म्स के इस ब्लॉकबस्टर शो में एक्ट्रेसेस की ड्रेसेस और उनके पूरे लुक को तैयार करने में जो खर्चा आता…

Naagin 7 Finale Outfits: एकता कपूर का सबसे सुपरहिट और फेमस शो ‘नागिन’ हमेशा ही दर्शकों के दिलों पर राज करता आया है। अपनी अनोखी और सस्पेंस से भरी कहानियों के अलावा, यह शो अपनी ‘नागिनों’ के बेहद खूबसूरत, ग्लैमरस और चमकीले लुक्स के लिए भी जाना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि स्क्रीन पर पलक झपकते ही रूप बदलने वाली इन नागिनों को इतना रॉयल और डिवाइन दिखाने के लिए मेकर्स कितना पैसा खर्च करते हैं?

बालाजी टेलीफिल्म्स के इस ब्लॉकबस्टर शो में एक्ट्रेसेस की ड्रेसेस और उनके पूरे लुक को तैयार करने में जो खर्चा आता है, उसे सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाएंगे। आम तौर पर इस शो के एक कस्टमाइज्ड आउटफिट की कीमत ₹50,000 से शुरू होकर ₹2,00,000 से भी ऊपर चली जाती है। आइए जानते हैं कि अब तक के नागिन इतिहास में एकता कपूर ने सबसे ज्यादा पैसा किसके कपड़ों पर खर्च किया है और इन ड्रेसेस को बनाने का असली सीक्रेट क्या है।

Naagin 7 Finale Outfits: नागिन के फिनाले में प्रियंका का ‘गोल्डन’ जलवा, तोड़ दिए तेजस्वी के सारे पुराने रिकॉर्ड

Naagin 7 Finale Outfits
Naagin 7 Finale Outfits ( Source: Social Media)

‘नागिन 6’ के ग्रैंड फिनाले में तेजस्वी प्रकाश के मैटेलिक रेड और गोल्डन ‘शेष नागिन’ लुक पर मेकर्स ने करीब ₹2 लाख खर्च किए थे, जिसे अब तक का सबसे महंगा फिनाले आउटफिट माना जा रहा था। लेकिन ‘नागिन 7’ के महा-मुकाबले के लिए एकता कपूर ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

इस बार के ग्रैंड फिनाले में प्रियंका चाहर चौधरी (नागरानी अनंता) एक बेहद ही खूबसूरत और चमचमाते ‘प्योर गोल्डन महा-नागिन’ अवतार में नजर आने वाली हैं। सेट से लीक हुई खबरों के मुताबिक, प्रियंका के इस फिनाले लुक को तैयार करने में लगभग ₹2.5 लाख की भारी-भारी-भरकम खर्च आया है। इस आउटफिट में इटैलियन लाइक्रा फैब्रिक के ऊपर फॉरेन से मंगाए गए असली चमकीले हीरे और क्रिस्टल्स और बारीक कटदाना वर्क का इस्तेमाल किया गया है, ताकि ऑन-स्क्रीन उनका ट्रांसफॉर्मेशन बेहद जादुई दिखे।

Kanika Mann Naagin 7 Dragon Look: विलेन कनिका मान और दिव्या अग्रवाल के लुक्स पर भी मेहरबान हुईं एकता

ग्रैंड फिनाले सिर्फ मुख्य नागिन के लिए ही नहीं, बल्कि शो के विलेन्स के लिए भी बेहद खास होता है। ‘नागिन 7’ के फिनाले में प्रियंका से टक्कर लेने के लिए कनिका मान और दिव्या अग्रवाल के कपड़ों पर भी लाखों रुपये लुटाए गए हैं।

शो में मुख्य खलनायक (ड्रैगन) का किरदार निभा रहीं कनिका मान के लिए एक खास ‘ब्राउन एंड गोल्ड’ कॉम्बिनेशन का फ्यूजन वियर तैयार किया गया है, जिसकी कीमत करीब ₹1 लाख से ऊपर बताई जा रही है। वहीं, अनंतकुल की नागिन बनीं दिव्या अग्रवाल फिनाले में एक बेहद ही सिज़लिंग ‘शिमरी सिल्वर’ आउटफिट में अपना जलवा बिखेरेंगी। इन दोनों ही ड्रेसेस को 3D एम्ब्रॉयडरी के जरिए ‘स्नेक और ड्रैगन स्केल्स‘ (सांप की त्वचा) जैसा टेक्सचर दिया गया है, जिसकी लागत आम कपड़ों से कहीं ज्यादा होती है।

Naagin Old Cast Return in Finale: इन-बिल्ट हैवी ज्वेलरी के साथ मचेगा धमाल

Naagin Old Cast Return in Finale
Naagin Old Cast Return in Finale ( Source : Social Media)

‘नागिन 7’ के इस महा-फिनाले एपिसोड को इतिहास का सबसे बड़ा एपिसोड बनाने के लिए एकता कपूर ने पुराने सीजन्स के पॉपुलर चेहरों को भी वापस बुलाया है। शो के क्लाइमेक्स में ‘नागिन’ की आइकॉनिक स्टार अनीता हसनंदानी (विशाखा) की दोबारा एंट्री होने जा रही है। अनीता फिनाले की शूटिंग के लिए एक बेहद खूबसूरत ‘वाइन-कलर’ (Wine-coloured) हैवी एम्बेलिश्ड गाउन में स्पॉट की गई हैं, जिसकी कीमत ₹1.2 लाख के आसपास आंकी जा रही है।

इन सभी फिनाले आउटफिट्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनके साथ हैवी ज्वेलरी (जैसे कमरबंद और मांगटीका) को अलग से नहीं पहनाया गया है। फिनाले के बड़े एक्शन और फाइट सीन्स के दौरान ये गहने गिरे या टूटे नहीं, इसलिए इन्हें ब्लाउज और गाउन के अंदर ही इन-बिल्ट (पहले से स्टिच) किया गया है।

हल्के और स्ट्रेचेबल नेट फैब्रिक पर बने ये आउटफिट्स दिखने में बेहद भारी भरकम हैं, लेकिन इन्हें पहनकर आसानी से स्टंट्स किए जा सकते हैं। अगर पूरे ‘नागिन’ इतिहास और ‘नागिन 7’ के ग्रैंड फिनाले के बजट की तुलना की जाए, तो एकता कपूर ने सबसे ज्यादा पैसा प्रियंका चाहर चौधरी के आउटफिट पर बहाया है।

Read More: Naagin 7 Finale Twist: प्रियंका चाहर चौधरी संग सात फेरे लेते ही इच्छाधारी नाग बनेगा ये हैंडसम ! सामने आया अनंतकुल..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।