Naagin 7 Finale Twist: टीवी दुनिया का सबसे फेमस और सस्पेंस से भरा शो ‘नागिन 7’ (Naagin 7) ऑन-एयर होने से पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। फैंस यह जानने के लिए पल-पल की अपडेट ले रहे हैं कि इस बार एकता कपूर के पिटारे से कौन सा बड़ा धमाका निकलने वाला है।
अगर आप भी प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और दिव्या अग्रवाल के इस अपकमिंग सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ‘नागिन 7’ की कहानी से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा चौंकाने वाला खुलासा, जिसे सुनकर यकीनन आपके होश उड़ने वाले हैं। शो के सेट से आ रही खबरों की मानें तो इस बार मेकर्स ने कहानी में एक ऐसा खेल और टर्न प्लान किया है, जिसकी किसी ने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी
Naagin 7 Finale Twist: पुरानी नागिनें खोलेंगी आर्यमन के अतीत का सच

खबर आ रही है कि शो के क्लाइमेक्स में ‘नागिन अनंता’ खुद आर्यमन की जिंदगी में टीवी इंडस्ट्री की पुरानी और सबसे पॉपुलर नागिनों की एंट्री कराने वाली हैं। ये सारी पुरानी नागिनें एक साथ मिलकर अनंता की मदद करेंगी। इसी महायुद्ध के दौरान आर्यमन के सामने एक ऐसा कड़वा सच आएगा जो उसे तोड़कर रख देगा।
आर्यमन को पता चलेगा कि जिसे वो अपना परिवार समझ रहा था वो झूठ है, उसका असली परिवार तो सालों पहले मर चुका है। लेकिन अपने दुश्मनों का पूरी तरह सफाया करते ही, अनंता आखिरकार आर्यमन से अपने प्यार का इज़हार कर देगी। तमाम मुश्किलों के बाद अनंता और आर्यमन को समझ आ जाएगा कि वो दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं, और इस तरह दोनों की अधूरी लव स्टोरी पूरी हो जाएगी।
Aryaman Icchadhari Naag: प्रियंका चाहर चौधरी का ‘अनंतकुल’ से है गहरा कनेक्शन

ट्विस्ट सिर्फ आर्यमन के नाग बनने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस शादी के ड्रामे के साथ ही प्रियंका चाहर चौधरी के किरदार का असली और खौफनाक अतीत भी दर्शकों के सामने आ जाएगा। अब तक कहानी में जो प्रियंका अपनी जादुई शक्तियों से एक आम लड़की की तरह जी रही थीं, उनका सीधा संबंध नागों के सबसे शक्तिशाली और मिस्टीरियस ‘अनंतकुल’ से जोड़ा जाएगा।
जी हां, इस सीजन में प्रियंका का किरदार कोई आम लड़की नहीं, बल्कि अनंतकुल की वो मुख्य वारिस हैं जिसके पास बहुत बड़ी शक्तियां छिपी हुई हैं। आर्यमन और प्रियंका की यह शादी कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि अनंतकुल के एक पुराने इतिहास और उसकी खोई हुई रिस्पेक्ट को वापस पाने के लिए रची गई एक सोची-समझी साजिश है। इस शादी के तुरंत बाद जैसे ही प्रियंका को अपनी असली ताकतों का अहसास होगा, वो अपने कुल की रक्षा के लिए ‘महा-नागिन’ के खतरनाक अवतार में मैदान में उतरेंगी।
Naagin 7 Promo: मेकर्स का मेगा प्लान तैयार, पर ऑफिशियल मुहर लगना अभी बाकी

अब बात करते हैं इस खबर के सबसे जरूरी पहलू की। सोशल मीडिया और सूत्रों के हवाले से यह रुमौर बहुत तेजी से उड़ रही हैं कि शो में दिव्या अग्रवाल की भी ग्रे-शेड एंट्री होगी और फिनाले में मौनी रॉय, सुरभि ज्योति और तेजस्वी प्रकाश जैसी पुरानी नागिनें मिलकर इस लड़ाई का हिस्सा बनेंगी। यह महा-ब्लास्ट इस सीजन को टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ने में मदद करेगा।
लेकिन आपको बता दें कि इस महा-ट्विस्ट और आर्यमन के नागराज बनने की कहानी को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। मेकर्स ने अभी इस पर आखिरी फैसला नहीं लिया है और इसे पूरी तरह से सीक्रेट रखा जा रहा है। अब इन गॉसिप्स और अफवाहों में कितनी सच्चाई है, यह तो शो के ऑन-एयर होने और मेकर्स के ऑफिशियल कन्फर्मेशन के बाद ही साफ हो पाएगा।


Download Android App
Download iOS App




