Ekta Kapoor अब जल्द बंद करेंगी नागिन 7! शो का Future अब तय करेगी Audience

Naagin 7 TRP Drop

Naagin 7 TRP Drop: टीवी का पॉपुलर सुपरनैचुरल शो नागिन 7 शुरुआत में जबरदस्त हिट साबित हुआ था, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो पहले TRP चार्ट में टॉप पर था, लेकिन धीरे-धीरे इसकी रेटिंग गिरती गई और अब यह टॉप 10 से भी बाहर हो चुका है।

दर्शकों को शुरुआत में शो की कहानी और स्टारकास्ट काफी पसंद आई, लेकिन समय के साथ कंटेंट में वह दम नहीं दिखा। खासकर कहानी की कमजोर पकड़ और दोहराव ने दर्शकों को दूर कर दिया। यही वजह है कि अब शो की पॉपुलैरिटी पर असर साफ दिखाई दे रहा है, तो आइए जानते है शो के गिरती TRP की वजह ..

Naagin 7 TRP Drop: AI का ज्यादा इस्तेमाल बना मुसीबत, फैंस ने किया ट्रोल


शो की गिरती TRP के पीछे सबसे बड़ा कारण AI (Artificial Intelligence) का ज्यादा इस्तेमाल माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने VFX पर खर्च कम करने के लिए AI तकनीक का सहारा लिया, लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने कई सीन्स को “अनरियल” और “फेक” बताया। यहां तक कि कई यूजर्स ने कहा कि AI के कारण शो का असली मजा खत्म हो गया है।

प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए माना कि उन्हें AI एपिसोड्स को लेकर काफी क्रिटिसिज्म झेलनी पड़ी। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि “ड्रैगन और बड़े सीन्स चाहिए, लेकिन बजट नहीं है।

 Ekta Kapoor Reaction On Naagin 7 : “आजकल Audience बहुत तेज है”

Ekta Kapoor Reaction On Naagin 7
Ekta Kapoor Reaction On Naagin 7 ( Source : Social Media)

Ekta Kapoor के मुताबिक, “Audience इतनी तेज है कि उन्हें पहले से ही पता चल जाता है कि आगे क्या होगा।” यही वजह है कि अब कंटेंट बनाना पहले से ज्यादा चैलेंजिंग हो गया है। दर्शकों की उम्मीदें लगातार बढ़ती जा रही हैं और अगर कहानी में कुछ नया न हो, तो वे तुरंत उसे रिजेक्ट कर देते हैं। उनका यह बयान साफ दिखाता है कि नागिन 7 की गिरती TRP के पीछे सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि बदलती Audience की सोच भी एक बड़ा कारण बन सकती है।

Audience Comments: पहले ही खुल जाता है राज- फैंस कर देते हैं प्रेडिक्शन

Audience Comments
Audience Comments ( Source : Social Media)

Ekta Kapoor ने यह भी बताया कि आजकल सोशल मीडिया पर दर्शक इतने एक्टिव हैं कि शो के एपिसोड आने से पहले ही उसकी कहानी का अंदाजा लगा लेते हैं।

उन्होंने कहा, “अगर आप मेरे कमेंट्स में जाएंगे, तो देखेंगे कि लोगों ने पहले से ही लिख दिया होता है कि आज नागिन में क्या आएगा और आगे क्या देखने को मिलेगा।” यानी अब दर्शक सिर्फ देखने वाले नहीं, बल्कि कहानी को समझने और प्रेडिक्ट करने वाले बन गए हैं। यही कारण है कि शो में सरप्राइज एलिमेंट बनाए रखना मुश्किल हो गया है।

नागिन 7 जैसे शो, जो ट्विस्ट और सस्पेंस पर बेस्ड होते हैं, उनके लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है। जब दर्शकों को पहले से ही कहानी का अंदाजा हो जाए, तो उनका एक्साइटमेंट कम हो जाता है और इसका सीधा असर TRP पर पड़ता है।

 Naagin 7 Budget Issue: बजट की कमी और ऑफ-एयर की खबरों से मचा हड़कंप

Naagin 7 TRP Drop
Naagin 7 TRP Drop ( Source : Social Media)

शो को लेकर अब सबसे बड़ा सवाल यही है- क्या नागिन 7 बंद होने वाला है? कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शो बजट की कमी और गिरती TRP के कारण जल्द ऑफ-एयर हो सकता है।

हालांकि, कुछ अन्य रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि शो अभी बंद नहीं होगा और आगे भी जारी रहेगा। यानी फिलहाल स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। एक तरफ जहां फैंस शो को बचाने की मांग कर रहे हैं, वहीं मेकर्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती है- कहानी को मजबूत बनाना और दर्शकों का भरोसा वापस जीतना।

नागिन 7 इस समय अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। TRP गिरावट, AI का विवाद और बजट की समस्या- इन तीनों ने शो को हिला कर रख दिया है। अब देखना होगा कि एकता कपूर इस शो को कैसे संभालती हैं और क्या यह फिर से अपनी पुरानी चमक हासिल कर पाता है या नहीं।

Read More: KSBKBT 2 09 April Spoiler Alert: Munni खोलेगी Noina का काला राज, Mihir के सामने फूटेगा ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।