इजरायल का दावा, बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह नेता नईम कासिम और उनका भतीजा युसूफ हारशी ढेर, लेबनान में तेज हुए हमले

Summary :

Hezbollah Chief Secretary Killed In Beirut Strikes : ईरान और अमेरिका के बीच 14 दिनों के लिए घोषित सीजफायर के बीच मध्य पूर्व में तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता नजर आ रहा है। 28 फ़रवरी से दोनों देश युद्धरत थे जिस पर फिलहाल विराम लग गया है. इसी बीच इजरायल ने दावा किया है कि लेबनान की राजधानी बेरूत में किए गए एक टार्गेटेड हमले में हिज्बुल्लाह के बड़े नेता नईम कासिम मारे गए हैं। साथ में इजरायल ने हिज्बुल्लाह चीफ नईम कासिम के भतीजे अली यूसुफ हारशी को मार गिराने का भी बड़ा दावा किया है. हालांकि…

Hezbollah Chief Secretary Killed In Beirut Strikes : ईरान और अमेरिका के बीच 14 दिनों के लिए घोषित सीजफायर के बीच मध्य पूर्व में तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता नजर आ रहा है। 28 फ़रवरी से दोनों देश युद्धरत थे जिस पर फिलहाल विराम लग गया है.

इसी बीच इजरायल ने दावा किया है कि लेबनान की राजधानी बेरूत में किए गए एक टार्गेटेड हमले में हिज्बुल्लाह के बड़े नेता नईम कासिम मारे गए हैं। साथ में इजरायल ने हिज्बुल्लाह चीफ नईम कासिम के भतीजे अली यूसुफ हारशी को मार गिराने का भी बड़ा दावा किया है. हालांकि अभी तक हिजबुल्लाह की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

Hezbollah Chief Secretary Killed In Beirut Strikes: बेरूत में टार्गेटेड स्ट्राइक का दावा

Hezbollah Chief Secretary Killed In Beirut Strikes
Hezbollah Chief Secretary Killed In Beirut Strikes (Source: Social Media)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायली हमले में नईम कासिम की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए इन हमलों में 250 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले कर रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

Iran US War Tension: आईडीएफ ने दी आधिकारिक जानकारी

Iran US War Tension
Iran US War Tension (Source: Social Media)

इजरायली सुरक्षा बल (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि बेरूत में हिज्बुल्लाह के डिप्टी सेक्रेटरी नईम कासिम को एक सैन्य कार्रवाई में मार गिराया गया है।

इसके अलावा इजरायली सेना ने कहा, ‘आईडीएफ ने बेरूत क्षेत्र में हमला किया और हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम के पर्सनल सेक्रेटरी और भतीजे अली यूसुफ हारशी को मार गिराया.’

आईडीएफ के अनुसार, यह कार्रवाई दक्षिणी लेबनान में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर की गई थी और हमले बुधवार रात को अंजाम दिए गए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संघर्ष की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी, जिसके बाद क्षेत्र में लगातार हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं। इस दौरान कई बड़े सैन्य और राजनीतिक नेताओं की मौत की खबरें भी आई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है।

Hezbollah chief Naim Qassem Killed: क्षेत्रीय हालात पर दुनिया की नजर

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और लगातार हो रही सैन्य कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जल्द कूटनीतिक समाधान नहीं निकला, तो यह संघर्ष और बड़े संकट का रूप ले सकता है।

यह भी पढ़ें – क्या ईरान ने तोड़ा सीजफायर? इस्लामाबाद मीटिंग से पहले डिलीट किया X पोस्ट!

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।