नाना पाटेकर की माँ का हुआ देहांत, दुःख की घड़ी में नहीं पहुंचा कोई बॉलीवुड स्टार !

Summary :

बीते मंगलवार 29 जनवरी, 2019 को बॉलीवुड के मशहूर कलाकार नाना पाटेकर की माँ का देहांत हो गया। नाना पाटेकर की माँ निर्मला पाटेकर 99 वर्ष की थीं।

बीते मंगलवार 29 जनवरी, 2019 को बॉलीवुड के मशहूर कलाकार नाना पाटेकर की माँ का देहांत हो गया। नाना पाटेकर की माँ निर्मला पाटेकर 99 वर्ष की थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार शाम को ओशिवारा श्मशान में 5:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

नाना पाटेकर

जैसे ही नाना पाटेकर की माँ की मौत की खबर उनके परिवार को लगी, परिवार जन और रिश्तेदार उनके फ्लैट में पहुंचे लगे। आपको बता दें नाना पाटेकर 1 बीएचके फ्लैट में अपनी मां के साथ रहते थे।

नाना पाटेकर की माँ का देहांत

नाना पाटेकर के बेहद दुःख की बता ये भी रहे की जब उनके माँ का देहांत हुआ उस वक्त नाना पाटेकर उनके साथ नहीं थे। साथ ही हैरानी की बात ये भी रही की कोई भी बॉलीवुड हस्ती इस दुःख के मौके पर नाना के घर नहीं पहुंची।

नाना पाटेकर की माँ का देहांत

नाना पाटेकर ने अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के वक्त नाना की आँखों में आंसू थे। नाना अपनी माँ से बेहद प्यार करते थे और माँ की मौत पर नाना बेहद भावुक हो गए थे।

नाना पाटेकर की माँ का देहांत

आपको बता दें नाना के पिता का देहांत बहुत पहले हार्ट अटैक की वजह से हो गया था, उस वक्त नाना पाटेकर की उम्र 28 वर्ष थी। इसके बाद उन्होंने अपने एकलौते बेटे को भी खो दिया था।

नाना पाटेकर की माँ का देहांत

बीते दिनों नाना पाटेकर पर #metoo के तहत अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे जिस वजह से उनकी हर जगह काफी बदनामी हुई थी। इसके बाद सीनियर एक्टर ने मीडिया से दूरी बना ली थी।

नाना पाटेकर की माँ का देहांत

बॉलीवुड हस्तियों का नाना से दूरी बनाने का मुख्य कारण भी उनपर लगे यौन शोषण के आरोप ही है। नाना को इन आरोपों की वजह से फिल्म हाउस फुल – 4 छोड़नी पड़ी थी और इसके बाद से उन्हें बॉलीवुड में कोई काम भी नहीं मिल रहा है।

कंगना रनौत ने बॉलीवुड में 1या 2 नहीं बल्कि पूरी 8 फिल्मो को करने से किया इंकार

Desk Team