Navratri 2025: नवरात्री के 9 दिन पहनें इन रंगों की साड़ी, आपको देख सब करेंगे तारीफ

Summary :

Navratri 2025: नवरात्र एक ऐसा त्‍योहार है जो पूरे नौ दिनों तक चलता है। पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्‍वरूपों की पूजा की जाती है। भक्तगण माता दुर्गा की पूजा-उपासना के साथ ही पूरे नौ दिनों का व्रत भी रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे देवी मां प्रसन्न होती हैं। पूजा, व्रत के अलावा नवरात्र में एक और चीज़ का बहुत महत्व होता है वो है रंगों का।ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्र के नौ दिनों तक किस-किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए। अगर आपके पास इन रंगों के कपड़े नहीं हैं तो आप…

Navratri 2025: नवरात्र एक ऐसा त्‍योहार है जो पूरे नौ दिनों तक चलता है। पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्‍वरूपों की पूजा की जाती है। भक्तगण माता दुर्गा की पूजा-उपासना के साथ ही पूरे नौ दिनों का व्रत भी रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे देवी मां प्रसन्न होती हैं। पूजा, व्रत के अलावा नवरात्र में एक और चीज़ का बहुत महत्व होता है वो है रंगों का।ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्र के नौ दिनों तक किस-किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए। अगर आपके पास इन रंगों के कपड़े नहीं हैं तो आप उन्‍हें खरीद कर अपने वार्डरोब में रख सकते हैं।

Navratri 2025: यह है कुछ बेहतरीन Saree Ideas

1. White And Yellow Saree

Navratri 2025
Navratri 2025

पहला दिन माता शैलपुत्री का होता है। माता शैलपुत्री को हिमालयराज की पुत्री माना जाता है। माता को पीला और सफेद रंग बहुत प्रिय है। ऐसे में आपको पीले और सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। आप साड़ी, सूट या इंडो वेस्‍टर्न ट्राई कर सकती हैं।

2. Off- White

Navratri 2025
Navratri 2025

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इन्‍हें सफेद रंग बेहद प्र‍िय हैं। सभी को सफेद रंग के कपड़े पहनने चाह‍िए। सफेद रंग शुद्धता और शांति का प्रतीक माना जाता है।

3. Red Saree

तीसरे द‍िन मां चंद्रघण्‍टा की पूजा होती है। लाल रंग माता काे बेहद प्र‍िय है। पूजा में उन्हें खासतौर से लाल रंग की ही चुनरी चढ़ाई जाती है। त्योहार के मौके पर लाल रंग पहनना शुभ भी माना जाता है। ऐसे में पूजा-पाठ के मौके पर ट्रेडिशनल कपड़े ही पहने जाते हैं। इस मौके पर लाल रंग की साड़ी बेस्ट ऑप्‍शन रहेगा।

4. Royal Blue Saree

Navratri 2025
Navratri 2025

चौथे दिन कूष्‍मांडा देवी की पूजा की जाती है। माता का पसंदीदा रंग नीला है। इस द‍िन आप नीले रंग का सूट सा साड़ी पहन सकती हैं।

5. Yellow Saree

Navratri 2025
Navratri 2025

पांचवे द‍िन देवी स्‍कंदमाता की पूजा की जाती है। ऐसे में आप पीले रंग के वस्‍त्र पहन सकती हैं। क्‍योंक‍ि माता को पीला रंग बेहद पसंद आता है। इससे आप पर माता की कृपा बनी रहेगी।

6. Green Saree

Navratri 2025
Navratri 2025

ये द‍िन माता कात्‍यायनी देवी को समर्पित है। ऐसी मान्‍यता है क‍ि अगर इस द‍िन कुंवारी कन्‍याएं हरे रंग के वस्‍त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करती हैं तो उन्‍हें शीघ्र ही अच्छे वर की प्राप्ति होती है।

7. Grey Saree

Navratri 2025
Navratri 2025

सातवां द‍िन मां कालरात्र‍ि को समर्पित है। इस द‍िन ग्रे रंग के कपड़े पहनने चाह‍िए। इस रंग को आप किसी भी तरह के आउटफिट्स में ट्राई कर सकती हैं। आपका लुक न‍िखर कर आएगा।

8. Purple Saree

Navratri 2025
Navratri 2025

आठवें दिन महागौरी माता की पूजा की जाती है। माता का पसंदीदा रंग सफेद और बैंगनी है। ये रंग फी अट्रैक्टिव और सौम्य होता है। इस रंग की साड़ी हो या सूट, या फिर लहंगा हर किसी पर बहुत खिलता है।

9. Dark Green

Navratri 2025
Navratri 2025

नवां और आखिरी दिन मां सिद्धिदात्रि‍ का होता है। इस द‍िन गाढ़े रंग का हरा कपड़ा पहना जाता है। इस रंग के साथ भी आप कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

Also Read: Bollywood Actress Style Lehenga: इस Wedding Season पार्टी में लगेगा ग्लैम का तड़का जब स्टाइल करेगी Bollywood Actress Lehenga looks

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।