बॉलीवुड के शहँशाह अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी लोगों को भरपूर एंटरटेन कर रहे हैं। चाहे छोटा पर्दा हो या सिल्वर स्क्रीन हर तरफ बिग बी की मौजूदगी आज भी दिखाई दे रही है। फैंस अमिताभ बच्चन के बारे में तो जानना चाहते ही हैं, साथ ही उनकी फैमिली पर भी लोगों की नज़रें टिकी रहती हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं।

नव्या की सोशल मीडिया पर भी काफी फैन फोल्लोविंग है। हालांकि, नव्या फिल्मी दुनिया से अभी तक काफी दूर हैं, लेकिन वो यंग और पॉपुलर स्टार किड्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। ऐसे में लोग इस बात का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है कि कब नव्या बॉलीवुड में अपने कदम रखेंगी और कब उनका डेब्यू होगा? लेकिन लगता है कि शायद ये दिन फैंस को देखने को नहीं मिलने वाला।

ऐसा हम क्यों बोल रहे हैं ये आपको आगे पता चलेगा। दरअसल, अब खुद नव्या ने अपने बॉलीवुड करियर को लेकर बात की है। नव्या नवेली नंदा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए। जब नव्या से बॉलीवुड में डेब्यू करने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता लोगों को ऐसा क्यों लगता है कि मुझे कई फिल्में ऑफर हुई होंगी। मुझे आज तक 1 भी फिल्म ऑफर नहीं हुई है और ये बहुत सरप्राइजिंग है।’

नव्या ने आगे बताया, ‘ईमानदारी से कहूं तो सबसे पहले तो मैं एक्टिंग में अच्छी नहीं हूं और मुझे लगता है कि आपको कुछ भी सिर्फ करने के लिए नहीं करना चाहिए। मुझे लगता है आपको वो नहीं करना चाहिए, जिसमें आप ठीक नहीं हैं। आपको वो करना चाहिए, जिसके लिए आप 100 % पैशनेट हैं। फिल्में वो जगह नहीं है, जिसके लिए मैं पैशनेट हूं। मुझे लगता है कि मैं वो कर रही हूं, जो मुझे पसंद है। मैं एक्टिंग में बिल्कुल अच्छी नहीं हूं।’

आपको बात दें, भले ही नव्या नवेली नंदा फिल्मों में दिलचस्पी नहीं रखती लेकिन वो फिलहाल अपना फैमिली बिजनेस संभाल रही हैं। इसके अलावा वो एक एन्टरप्रेन्योर हैं। नव्या एक ऑनलाइन हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म आरा हेल्थ की फाउंडर भी हैं।


Download Android App
Download iOS App



