बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन आज अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। जन्मदिन के खास मौके पर उनके परिवार से लेकर उनके चाहने वाले एक्टर को अपना ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार दे रहे हैं। इस दौरान अभिषेक की भांजी यानी नव्या नवेली नंदा ने बेहद अलग ही अंदाज में अपने एक्टर मामा को बर्थडे विश किया है।

मालूम हो नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। ऐसे में मामा के बर्थडे के खास मौके पर भी नव्या ने एक पोस्ट शेयर की है जो अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

नव्या ने खास अंदाज में दी बधाई
श्वेता बच्चन की बेटी नव्या ने मामा अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बधाई कुछ अलग स्टाइल में दी है। इस दौरान नव्या ने मामा के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है साथ ही उन्होंने इस तस्वीर के साथ बेहद प्यार कैप्शन भी लिखा है। वहीं नव्या के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर लोग काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं।

नव्या ने मामा अभिषेक के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है हैप्पी बर्थडे बेस्ट फ्रेंड। इसके बाद दिल के इमोजी के इस्तेमाल के बाद कैप्शन में आगे लिखा है, ‘बीतीं और आने वालीं NYC नाइट्स और चेल्सी गेम्स के लिए। परिवार के आप मेरे पसंदीदा सदस्य बने रहो, मेरे क्राइम पार्टनर।
बता दें नव्या ने कुछ वक्त पहले ही अपना सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक किया था। जिसके बाद नव्या कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



