महज़ 26 साल की उम्र में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की बहन का हुआ इंतकाल, टूटा दुखों का पहाड़

Summary :

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। खबर के मुताबिक़ नवाजुद्दीन की बहन सायमा तमशी सिद्दीकी का इंतकाल हो गया गया और उनकी उम्र सिर्फ 26 साल थी। बताया जा रहा है कि सायमा ने शनिवार को पुणे के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। खबर के मुताबिक़ नवाजुद्दीन की बहन सायमा तमशी सिद्दीकी का इंतकाल हो गया गया और उनकी उम्र सिर्फ 26 साल थी। बताया जा रहा है कि सायमा ने शनिवार को पुणे के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। 
 बहन के इंतकाल के वक्त नवाज अमेरिका में थे और उन्हें उनके छोटे भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी ने जानकारी दी। बहन के इंतकाल की खबर मिलते ही नवाजुद्दीन भारत के लिए निकल पड़े है। 
करीबी सूत्रों का कहना है तमशी सिद्दीकी  ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थी , जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी। अयाजुद्दीन सिद्दीकी के मुताबिक़ जब उनकी बहन 18 साल की तब उन्हें इस बिमारी के बारे में पता चला था। बीते साल नवाजुद्दीन ने सोशल मीडिया अपर पोस्ट शेयर कर फैंन्स को अपनी बहन के कैंसर के बारे मैं बताया था। 
ताजा जानकारी के मुताबिक़ नवाजुद्दीन के बड़े भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी बहन सायमा का शव लेकर पुणे से उनके पैतृक गांव बुढ़ाना (उत्तर प्रदेश) के लेकर पहुंच गए हैं।  यहां उनके परिवार और करीबी रिश्तेदार पहले ही मौजूद है। 
बता दें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमास नवाब सिद्दीकी डायरेक्टर है और हाजी अलमाजुद्दीन सिद्दीकी एडवोकेट है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 8 बजे सायमा को उनके पैतृक गांव बुढ़ाना में ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
 
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल ही में फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में नजर आये थे।  ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पायी थी। इस फिल्म में उनके साथ अथिया शेट्टी, विभा छिब्बर, नवनी परिहार, करुणा पांडे और विवेक मिश्रा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

Ujjwal Jain