रणबीर कपूर की मम्मी को पसंद आई सिर्फ ब्रह्मास्त्र की एंडिंग, रिव्यू देते हुए नीतू कपूर का वीडियो हुआ वायरल

Summary :

रणबीर कपूर की मां और वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का रिव्यू किया है। नीतू कपूर ने फिल्म को लेकर डायरेक्टर अयान मुखर्जी से बात की। इसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अयान बहुत ही ध्यान से एक्ट्रेस की बात सुनते दिख रहे हैं।

रणबीर कपूर और आलिया
भट्ट की मच-अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
फिल्म की रिलीज से पहले उसका काफी विरोध हो रहा था मगर मूवी को दर्शकों से अच्छा
रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस ही नहीं सेलेब्स के बीच भी फिल्म को लेकर अलग बज देखने
को मिल रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म ने पहले ही दिन 30 करोड़ की कमाई कर डाली
है। वहीं अब रणबीर कपूर की मॉम और वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर ने खुद ब्रह्मास्त्र
का रिव्यू दे रही हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Neetu Kapoor brings Kapoor Khandaan's signature dishes on the sets of Super  Dancer

दरअसल, ब्रह्मास्त्र
के निर्दशक अयान मुखर्जी और रणबीर-आलिया ने फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले अपने
कुछ करीबियों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। जिसका वीडियो इंटरनेट पर
वायरल हो रहा है। इस क्लिप में नीतू कपूर फिल्म देखने के बाद निर्देशक अयान
मुखर्जी से बात करती दिख रही है। इस वीडियो को एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया
है।

नीतू कपूर और अयान मुखर्जी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। उसमें अयान को
नीतू कपूर की बातों को ध्यान से सुनते देखा जा सकता है। वहीं वीडियो में नीतू कपूर
को अयान मुखर्जी से फिल्म
‘ब्रह्मास्त्र‘
के बारे में ये कहते हुए सुना गया, ‘फिल्म लास्ट में मनोरंजक और बेहतरीन है,
लेकिन शुरुआत में… इसे बनाने में समय लगता
है। लेकिन एक बार जब फिल्म शुरू हो जाती है।
‘

Brahmastra Part One: Shiva (2022) - IMDb

बता दें कि फिल्म को दुनिया भर में 9000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। फिल्म
ने एडवांस टिकट बुकिंग से काफी अच्छी कमाई की है। इस फिल्म में पहली बार रणबीर
कपूर और आलिया भट्ट ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। हालांकि इन दोनों के अलावा
‘ब्रह्मास्त्र‘ में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन
अक्किनेनी
, डिंपल कपाडिया और
दिव्येन्दु शर्मा भी अहम रोल में हैं। वहीं
‘ब्रह्मास्त्र‘ में शाहरुख खान का कैमियो रोल है।

Desk Team