उत्तर प्रदेश के कौशांबी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आस्था में लीन एक युवक ने मंदिर में अपनी जीभ काटकर देवी मां के चरणों में अर्पित कर दी। पुलिस को मामले की सुचना मिली तो घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीभ अर्पित करने का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि देश भर में मौजूद हिंदू आस्था के 51 शक्तिपीठों में शामिल कौशांबी स्थित शीतला देवी धाम कड़ में सुबह दर्शन के लिए पत्नी के साथ आये संपत राम ने ब्लेड से जीभ काटकर देवी के चरणों में समर्पित कर दी। इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल अवस्था में संपत राम को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है।
NEET परीक्षा में असफल होने पर युवक जा रहा था जान देने, फेसबुक अलर्ट से पुलिस ने बचाई जान
पुलिस के अनुसार जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव का निवासी संपत राम (38 साल) पुत्र दुर्गा सरोज शनिवार को अपनी पत्नी के साथ कड़ धाम आया हुआ था। गंगा स्नान करने के बाद पति पत्नी शीतलादेवी मंदिर पहुंचे। मंदिर में दोनों देवी के दर्शन पूजन कर नीचे उतर रहे थे, तभी संपत राम ने अचानक अपनी जेब से ब्लेड निकाल कर अपने ही हाथ से जीभ काट ली। उसकी पत्नी जब तक कुछ समझ पाती, इससे पहले ही उसने कटी हुयी जीभ देवी मां की प्रतिमा पर समर्पित कर दी। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा जोरों पर है।


Download Android App
Download iOS App



