बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने बीती 24 अक्टूबर को पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत के साथ 7 फेरे लिए थे। इसके बाद से ही इन दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। नेहा कक्कड़ को दुल्हन के अवतार में देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं।लगभग हर फोटो में नेहा और रोहन एक दूसरे के प्यार में खोए हुए नज़र आ रहे हैं। इसी बीच नेहूप्रीत की सगाई की कुछ अनसीन फोटो सामने आई हैं जो दोनों की अब तक की सबसे रोमांटिक फोटोज़ कही जा सकती हैं।
नेहा अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शादी के हर फंक्शन की फोटो लगातार शेयर कर रही हैं। हल्दी, मेहंदी से लेकर शादी तक की हर फोटो नेहा ने इंस्टा पर शेयर की हैं। इस बीच अब नेहा ने अपनी सगाई की कुछ अनसीन फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज़ में नेहा और रोहन एक दूसरे को रिंग पहनाते नज़र आ रहे हैं।
नेहा की सगाई की हर फोटो काफी प्यारी है, इन तस्वीरों से एक तस्वीर ऐसी है जो सबसे ज्यादा वायरल हो रही है।उस फोटो में नेहा और रोहन एक दूसरे को बड़े प्यार से लिप किस करते हुए दिख रहे हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
उनकी शादी और रस्मों की कई तस्वीरें और वीडियोज आज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस दौरान नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदल दिया है। जो अब काफी सुर्खियों में बना हुआ है।दरअसल, नेहा ने अपने नाम नेहा कक्कड़ संग मिसेज सिंह भी लिख दिया है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिसे देख उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App






