बीते दिनों नेहा धूपिया और अंगद बेदी अपने दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बने हैं। नेहा ने बेटे को जन्म दिया है। अपने दूसरे बेबी के जन्म के बाद ये कपल बेहद खुश है। नेहा को बेटा होने की जानकारी अंगद बेदी ने सोशल मीडिया के जरिये दी थी। अब नेहा धूपिया ने बटे की पहली तस्वीर शेयर कर दी थी।

वहीं फैंस का इंतजार खत्म कर अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने बेटे का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है। इस दौरान नेहा अपने न्यू बोर्न बेबी को गोद में लेकर खड़ी हैं और उनके साथ में अंगद बेदी खड़े हुए हैं। वहीं बेटी नेहा को फोन में कुछ दिखा रही हैं। ये फोटोज तब की है जब नेहा बच्चे को लेकर अस्पताल से घर पहुंची थीं।

इस बीच एक्ट्रेस ने एक लंबी चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए डॉक्टर्स का आभार व्यक्त किया है। साथ ही नेहा कुछ डॉक्टर्स के साथ तस्वीरें भी शेयर की है। वहीं नेहा ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, हमारे बच्चे को छूने वाले एक जोड़ी हाथ, उसकी धड़कनों सुनने वाले कान, वह पहली आवाज जो मुझे हर बार फिक्र या दर्द में शांत कर देती थी। मेरे पास आपके लिए सिर्फ सवाल थे और आपके पास इनके जवाब। सबसे खास बात कि आप में धैर्य था। प्रसव से पहले और बाद की लंबी रातों में, आपने हर कदम पर हमारी देखभाल की।
अपनी इस पोस्ट में नेहा ने डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, आपने जो कुछ किया उसके लिए धन्यवाद डॉ. गायत्री राव और डॉ. मंजू सिन्हा। आपकी छुअन से आदमी ऐसे ठीक होता है, जैसे पहले कभी न हुआ हो, आपकी आवाज सुकून देती है।

खास बात अपने इस नोट के साथ नेहा धूपिया ने लगातार कई सारी फोटोज पोस्ट की है, जिसमें फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि नेहा ने 3 अक्टूबर को दूसरे बच्चे को जन्म दिया। जबकि साल 2018 में नेहा और अंगद की बेटी मेहर हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



