बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। नेहा पिछले साल ही अपने दूसरे बच्चे की मां बनी हैं। जहां शादी के कुछ महीने बाद नेहा ने अपनी बेटी मेहर को जन्म दिया तो इसके बाद 3 अक्टूबर 2021 को एक्ट्रेस ने अपने बेटे को जन्म दिया था। नेहा धूपिया उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपने काम के साथ अक्सर अपने परिवार संग भी टाइम स्पेंड करते नजर आ जाती हैं, जिसकी झलकियां एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा भी करती हैं।

दरअसल, नेहा धूपिया और उनके हस्बैंड अंगद बेदी अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से बिल्कुल दूर रखना पसंद करते हैं। नेहा धूपिया के नन्हे राजकुमार 7 महीने के हो गए हैं, मगर एक्ट्रेस अब तक उसका चेहरा नहीं दिखाया है। नेहा अक्सर बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर की प्यारी तस्वीर…
25 अप्रैल 2022 की सुबह नेहा धूपिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटे संग एक दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मां बेटे दोनों को योग करते देखा जा सकता है। वैसे नेहा खुद तो फिट रहती ही हैं साथ ही वो अभी से अपने बेटे की फिटनेस का भी ध्यान रख रही हैं।
बेटे संग इस क्यूट तस्वीर को साझा कर नेहा धूपिया ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘मंडे मोटिवेशन।’ @guriqdhupiabedi। नेहा और उनके बेटे की यह तस्वीरें बहुत ही खूबसूरत हैं, क्योंकि इन तस्वीरों में वह अपने नन्हे-मुन्ने बेटे संग एक्सरसाइज कर मंडे मोटिवेशन गोल सेट कर रही हैं।

वैसे इन तस्वीरों की खास बात यह है कि इसमें नेहा का 7 महीने का बेटा गुरिक भी एक्सरसाइज करता नजर आ रहा है। इस दौरान मां-बेटे की ये बॉन्डिंग देखते ही बनती है। वहीं नेहा की क्यूट फोटोज पर सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में इन तस्वीरों कैटरीना कैफ, करिश्मा कपूर और दीया मिर्जा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने प्यारे-प्यारे कमेंट्स किए हैं।





काम मोर्चे पर बात करें तो नेहा धूपिया पिछली बार ‘ए थर्सडे’ मूवी में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने एक प्रेग्नेंट कॉप का रोल किया था जबकि वह सच में प्रेग्नेंट थीं। इस फिल्म नेहा धूपिया के अलावा यामी गौतम और अतुल कुलकर्णी भी लीड रोल में थे।


Download Android App
Download iOS App



