बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बीते शनिवार यानी 24अक्टूबर को शादी कर ली है। वैसे इस कपल की शादी किसी परी और राजकुमार की शादी से कम नहीं थी। नेहा और रोहन की शादी का जश्न दिल्ली में करीब दो दिनों तक चला था,जिसमें दोनों परिवार ने हर रस्म और रिवाज को पूरी शिद्दत के साथ पूरा किया साथ ही हर एक लम्हे को दिल से जीया भी है।

नेहा और रोहनप्रीत ने पहले पंजाबी रीति-रिवाजों से गुरुद्वारे में शादी की ,जिसे आनंद कारज कहा जाता है। इसमें केवल 4 फेरे लिए जाते हैं, जिन्हें ‘लावां फेरे’ कहा जाता है। नेहा-रोहनप्रीत ने भी गुरुद्वारे में आनंद कारज के वक्त 4 फेरे ही लिए थे। इसके बाद यह कपल हिंदू रीति-रिवाज से वरमाला डालकर और अग्नि के आगे 7 फेरे लेने के बाद शादी के बंधन में बंधा।

ऐसे में हल्दी,मेंहदी से लेकर सगन और फिर शादी,रिसेप्शन तक नेहा और रोहनप्रीत की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई हैं।

नेहा ने शादी की तस्वीरें की साझा
इन फोटोज को शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने लिखा,मेरी लाइफ के बेस्ट क्लिक्स,जब मैं तुम्हारे साथ होती हूं रोहनप्रीत तो मैं और भी अच्छी लगती हूं।

बताते चले कि इस कपल ने अपनी शादी के तकरीबन हर एक फंक्शन में डिजाइनर सब्यासाची के ही कपड़े पहने थे। नेहा और रोहन की शादी में टीवी की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और मनीष पॉल,अवनीत कौर साहित कई पंजाबी सिंगर्स ने शिरकत की थी।

वैसे शादी के समय वरमाला डालने के बाद रोहन ने अपनी होने वाली दुल्हनिया नेहा को सफेद फूल देकर एक बार फिर से प्रपोज किया। शादी की इन तस्वीरों को रोहन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,मेरिये सरदारनिये मैनु प्यार तेरे ते आई जावे।

इस दौरान खास बात यह है नेहा ने अपनी शादी से चंद दिनों पहले ही एक फोटो शेयर करके रोहनप्रीत के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशल किया था।


Download Android App
Download iOS App



