फिल्म निर्देशक प्रकाश झा पर हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करने के आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर झा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नाराज लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे हैं। दरअसल, प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘आश्रम’ में साधुओं का कुछ ऐसा चित्रण किया गया है, जिसे लोग हिंदू आस्था से खिलवाड़ करार दे रहे हैं।

झा ‘आश्रम’ का दूसरा सीजन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। शुक्रवार को इसका टीजर रिलीज किया गया। इसके बाद से उन्हें लेकर एक बार फिर बवाल खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर #PrakashJhaAttacksHinduFaith और #Arrest_Prakash_Jha ट्रेंड कर रहा है।

सोशल मीडिया पर लोग लगातार प्रकाश झा की आश्रम वेब सीरीज को बैन करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस वेब सीरीज से हिन्दू धर्म की बदनामी हो रही है। इस तरह के कंटेंट से हिन्दू धर्म के बारे में गलत प्रचार किया जाता है, जिसे रोका जाना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने कहा है कि प्रकाश झा के साथ-साथ बॉबी देओल भी बराबर के दोषी हैं।

आपको बता दें कि बॉबी ने आश्रम में काशीपुर वाले बाबा निराला का किरदार निभाया है। माना जा रहा है कि दूसर सीजन पहले सीजन से भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। 11 नवंबर 2020 से दूसरा सीजन एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में स्ट्रीम होगा।


Download Android App
Download iOS App



