नेहा-रोहनप्रीत मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, शादी के बाद नई-नवेली जोड़ी का दिखा ग्लैमरस अंदाज

Summary :

सोशल मीडिया पर इस समय कोई हॉट टॉपिक है तो वो नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी है। जिसकी चारों ओर खूब चर्चा हो रही है।

सोशल मीडिया पर इस समय कोई हॉट टॉपिक है तो वो नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी है। जिसकी चारों ओर खूब चर्चा हो रही है। फैंस नेहा और रोहनप्रीत की जमकर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। वैसे तो इस कपल के हर एक फंक्शन की तस्वीरें फैंस के दिल को लुभा रहे हैं। इस दौरान खबर है कि नई-नवेली दुल्हन नेहा कक्कड़ अपने पति रोहन संग मुंबई पहुंच गई है। 
रोहनप्रीत और नेहा की तस्वीरें वायरल
बता दें,एक बार फिर रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस कपल को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दोनों हाथों में हाथ लिए एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 
नेहा इस बीच लाइट ब्लू लकर का स्ट्रीप्ड को-आर्ड पहना हुआ है। वहीं रोहनप्रीत एकदम कैजुएल लुक में नजर आए। उन्होंने व्हाइट कलर की स्वेरशर्ट और ब्लू कलर की पजमा पहना हुआ था। वैसे कुछ भी कहो दोनों की जोड़ी एक साथ वाकई जच रही है। नेहा जहां बॉलीवुड में अपने सुरों का जादू दिखती हैं। वहीं, रोहनप्रीत सिंह पंजाबी सिंगर हैं। 
मालूम हो नेहा कक्कड़ ने काफी लंबे वक्त बाद अपने प्यार रोहनप्रीत सिंह से आखिरकार शादी कर ली है। दोनों बीते शनिवार यानी 24 अक्टूबर को दिल्ली के एक गुरद्वारे में फेरे लिए है। वहीं दोनों की शादी का गैं्रड रिसेप्शन सोमवार यानी 26 अक्टूबर को पंजाब में हुआ है। 
नेहा औरा रोहन की वेडिंग का रिसेप्शन काफी बड़ा और धमाकेदार हुआ,जिसकी कई सारी वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वहीं दोनों के रिसेप्शन में कई सेलेब्स ने भी दस्तक दी। खासकर पंजाबी इंडस्ट्री के बहुत सारे स्टार्स नजर आए। नेहा और रोहनप्रीत की शादी की बात करें तो इसमें परिवार के लोगों के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। जरूरी बात नेहा और रोहन ने अभी कुछ दिनों पहले ही अपने रिश्ते के बारे में सभी को खुलकर बताया जिसके बाद इस क्यूट कपल ने झटपट शादी भी कर ली।  

Desk Team